21-22-23-24-25 और 26 मई को अत्यधिक भारी बारिश, इन 5 राज्यों के लिए IMD का हाई अलर्ट
Very Heavy Rain Alert
Very Heavy Rain Alert: 21 से 26 मई के दौरान भारत के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department) ने पश्चिमी तट कर्नाटक, कोंकण, गोवा और केरल समेत आसपास के इलाकों में भारी से अति भारी बारिश की चेतावनी जारी की है.
Very Heavy Rain Alert: बारिश का तांडव देश के कई हिस्सों में दिखाई दे रहा है. पूर्वोत्तर भारत से लेकर पश्चिमी तट और दक्षिणी प्रायद्वीपीय भारत में मूसलाधार बारिश का हो रही है. मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले 5 से 6 दिनों तक इन इलाकों में बारिश का प्रकोप जारी रह सकता है. इसी दौरान मानसून की भी देश में एंट्री हो सकती है. भारत मौसम विज्ञान विभाग ने अपने ताजा अपडेट में कहा
है कि अगले 3 से 4 दिनों के दौरान केरल में मानसून के आगमन के लिए परिस्थितियां अनुकूल होने की संभावना है.
तटीय इलाकों में भारी बारिश की संभावना (Very Heavy Rain Alert)
मौसम विभाग का अनुमान है कि आज (21 May) तक उत्तरी कर्नाटक, गोवा तटों से पूर्व-मध्य अरब सागर पर एक निम्न दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है. इसके लगभग उत्तर की ओर बढ़ने और कल यानी (22 मई) तक एक तीव्र प्रेशर में तब्दील होने की प्रबल संभावना है. मौसम विभाग के मुताबिक अगले 6 से 7 दिनों के दौरान पश्चिमी तट- गुजरात, कोंकण और गोवा, कर्नाटक और केरल पर भारी से बहुत भारी बारिश जारी रहने की संभावना है. जबकि 21 मई को कोंकण और गोवा तथा तटीय कर्नाटक में अत्यधिक भारी बारिश हो सकती है.
भारी बारिश की चेतावनी
- मौसम विभाग ने 22, 25 और 26 मई को तटीय कर्नाटक में भारी से अति भारी बारिश की चेतावनी जारी की है.
- 21 मई को उत्तरी आंतरिक कर्नाटक में भारी बारिश
- 25 और 26 मई को दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक में भारी बारिश की संभावना.
- 21 मई को केरल और कर्नाटक के तटीय व घाट क्षेत्रों में अति भारी बारिश की संभावना है.
पश्चिम भारत में मौसम का मिजाज (Weather Forecast)
मौसम विभाग के मुताबिक 21 से 24 मई के दौरान कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में गरज-चमक के साथ तेज हवा चलने की संभावना है. यहां हवा की गति 40 से 50 किमी प्रति घंटे हो सकती है. इस दौरान कई इलाकों में हल्की से लेकर मध्यम बारिश की भी संभावना है. वहीं 22 और 24 मई को सौराष्ट्र और कच्छ में 50 से 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती है.
पूर्वोत्तर भारत में अलर्ट (Heavy Rain Warning)
मौसम विभाग के मुताबिक अगले 5 से 6 दिनों के दौरान पूर्वोत्तर भारत में गरज-चमक और 40 से 50 किमी प्रति घंटे की तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. 21 से 26 मई को अरुणाचल प्रदेश में भारी बारिश की संभावना है. 21 से 26 मई को असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भारी बारिश हो सकती है. 21 मई को असम और मेघालय में अति भारी बारिश की संभावना है.
पूर्व और मध्य भारत में बारिश, बिजली और तेज हवा
23 मई तक पश्चिम बंगाल, सिक्किम, मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, ओडिशा और बिहार में गरज, बिजली और 40 से 50 किमी प्रति घंटे की तेज हवाओं के साथ हल्की से लेकर मध्यम बारिश हो सकती है. 22 मई को पश्चिमी मध्य प्रदेश में 50 से 60 किमी प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चल सकती है. 21 और 22 मई को उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भारी बारिश की संभावना है. 24 से 26 मई को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में भारी बारिश की संभावना है.
बन रहा कम दबाव का क्षेत्र
भारत मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department) के मुताबिक 21 मई से कर्नाटक तट से दूर पूर्व-मध्य अरब सागर के ऊपर एक ऊपरी वायु चक्रवाती परिसंचरण बनने की संभावना है. इसके प्रभाव से 22 मई के आसपास उसी क्षेत्र में एक कम दबाव का क्षेत्र बन सकता है. इसके बाद, यह उत्तर की ओर बढ़ सकता है और इसकी गति काफी तीव्र हो सकता है. एक ऊपरी चक्रवाती परिसंचरण दक्षिण हरियाणा और उससे सटे उत्तर-पूर्वी राजस्थान पर बना हुआ है. इसके साथ एक ट्रफ लाइन पंजाब के मध्य भागों से मध्य प्रदेश के मध्य भागों तक दक्षिण हरियाणा और उत्तर-पूर्वी राजस्थान के चक्रवाती परिसंचरण से होकर गुजर रही है.
Also Read: 21 से 26 मई तक बारिश का तांडव, 7 दिनों तक IMD का हाई अलर्ट, 15 से ज्यादा राज्यों में चेतावनी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










