वंदे भारत ट्रेन भी हुई लेट! रेलवे ने बताई ये वजह

सुबह करीब 11 बजे ट्रेन की ब्रेक प्रणाली में खामी आ गई. तकनीकी खामी दूर करने के बाद यह वंदे भारत ट्रेन सुबह करीब 11.25 बजे मुंबई के लिए रवाना हुई. जानें रेलवे की ओर से क्या दी गई जानकारी
वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के बारे में ये कहा जाता है कि यह एक ऐसी ट्रेन है जो समय पर यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचाती है, लेकिन महाराष्ट्र से एक खबर आ रही है जिसकी चर्चा लोग कर रहे हैं. दरअसल, महाराष्ट्र में जालना से मुंबई जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन में मंगलावर को खराबी आ गई. जानकारी के अनुसार, ब्रेक प्रणाली में मंगलवार सुबह खामी आने के कारण यह ट्रेन करीब 30 मिनट की देरी से पहुंची.
मामले को लेकर बताया गया हे कि ट्रेन पड़ोसी ठाणे जिले में आसनसोल स्टेशन पर रुकी और उसने तकनीकी खामी ठीक किए जाने के बाद सुबह 11.25 मिनट पर आगे की यात्रा शुरू की. ट्रेन सुबह करीब पांच बजकर पांच मिनट पर जालना से रवाना हुई थी. इसके बाद यह 11.55 बजे मुंबई में छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल (सीएसएमटी) पहुंची. यह दादर, ठाणे, कल्याण जंक्शन, नासिक रोड, मनमाड जंक्शन और औरंगाबाद स्टेशन पर ठहरी.
ब्रेक प्रणाली में खामी आने की वजह से हुई देरी
मामले को लेकर मध्य रेलवे के एक अधिकारी ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा है कि सुबह करीब 11 बजे ट्रेन की ब्रेक प्रणाली में खामी आ गई. तकनीकी खामी दूर करने के बाद यह वंदे भारत ट्रेन सुबह करीब 11.25 बजे मुंबई के लिए रवाना हुई. इससे पहले शनिवार को सीएसएमटी से जालना जाने वाली एक वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन में मराठवाड़ा में लासुर और पोटूल स्टेशनों के बीच एक मवेशी के टकराने के कारण देरी हो गयी थी. घटना में ट्रेन को नुकसान भी पहुंचने की खबर आई थी.
पीएम मोदी ने ट्रेन को दिखाई थी हरी झंडी
आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 29 दिसंबर (पिछले महीने) को अयोध्या से वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए महाराष्ट्र की छह वंदे भारत ट्रेन, जालना-मुंबई वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई थी, लेकिन इसकी नियमित सेवाएं एक जनवरी से शुरू हुईं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अमिताभ कुमार
अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.
अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.
प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










