ePaper

PHOTO उत्तराखंड सुरंग हादसा: टनल में फंसे झारखंड के मजदूर से उसकी भाभी ने की बात, बताया ठीक है सबकुछ

Updated at : 22 Nov 2023 2:57 PM (IST)
विज्ञापन
PHOTO उत्तराखंड सुरंग हादसा: टनल में फंसे झारखंड के मजदूर से उसकी भाभी ने की बात, बताया ठीक है सबकुछ

**EDS: BEST QUALITY AVAILABLE; IMAGE VIA @pushkardhami ON TUESDAY, NOV. 21, 2023** Uttarkashi: Workers trapped inside the under-construction tunnel between Silkyara and Dandalgaon on the Brahmakhal-Yamunotri national highway, in Uttarkashi district. The visuals were captured using an endoscopic camera sent in through the alternative 6-inch food pipeline. (PTI Photo)(PTI11_21_2023_000013B)

सुनीता हेम्ब्रम ने बताया कि उनकी बात अपने देवर से हुई है. सुनीता ने बताया कि उनकी स्थिति स्थिर है, वे सुरक्षित हैं और स्वस्थ हैं. सरकार की ओर से उन्हें खाना और कपड़ा उपलब्ध कराया गया है.

विज्ञापन
undefined

उत्तराखंड सुरंग हादसा : उत्तरकाशी के सिलक्यारा सुरंग में फंसे 41 मजदूरों में से 15 झारखंड के हैं. इन मजदूरों में से एक मजदूर की रिश्तेदार सुनीता हेम्ब्रम ने आज मीडिया से बात करते हुए बताया कि उनके देवर सुरंग में फंसे मजदूरों में शामिल हैं.

undefined

सुनीता हेम्ब्रम ने बताया कि उनकी बात अपने देवर से हुई है. सुनीता ने बताया कि उनकी स्थिति स्थिर है, वे सुरक्षित हैं और स्वस्थ हैं. सरकार की ओर से उन्हें खाना और कपड़ा उपलब्ध कराया गया है.

undefined

सुनीता हेम्ब्रम ने उम्मीद जताई कि शायद गुरुवार तक संभवत: मजदूरों को सुरंग से बाहर निकाल लिया जाएगा. सुनीता ने बताया कि सुरंग में फंसे मजदूरों से डाॅक्टर ने बातचीत की है और उनका हाल जाना है.

undefined

आज उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि आॅगर मशीन काम कर रहा है और हमें उम्मीद है कि जल्दी ही सभी श्रमिक भाई बाहर निकलेंगे. इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धामी से बातचीत करके बचाव कार्य के बारे में जानकारी ली थी.

undefined

सुरंग में फंसे मजदूरों को बाहर निकालने के लिए राहत और बचाव कार्य लगातार जारी है. बचाव कर्मियों ने दूसरी ओर से ड्रिल करके लगभग 39 मीटर का सुरंग बना लिया है, जल्दी ही वे 60 मीटर का सुरंग बना लेंगे और मजदूरों को बाहर निकाल लिया जाएगा.

undefined

उत्तरकाशी के सिलक्यारा में दीपावली के दिन 12 नवंबर को सुरंग हादसा हुआ था, जिसके बाद वहां 41 मजदूर फंस गए हैं. इन मजदूरों को पाइपलाइन के जरिए खाना और पानी पहुंचाया जा रहा है. सुरंग में फंसे कई अन्य मजदूरों के रिश्तेदारों ने भी उनसे बात की और उनका हालचाल जाना. विक्रम नाम के एक व्यक्ति ने बताया कि उनका छोटा भाई सुरंग में फंसा हुआ है. उससे मंगलवार शाम को बात हुई थी, वह सुरक्षित है और स्वस्थ है.

Also Read: जी-20 समिट से पहले भारत ने कनाडाई नागरिकों के लिए ई-वीजा सेवा फिर से शुरू की, दो महीने से सेवा थी बाधित
विज्ञापन
Rajneesh Anand

लेखक के बारे में

By Rajneesh Anand

राजनीति,सामाजिक, इतिहास, खेल और महिला संबंधी विषयों पर गहन लेखन किया है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में रुचि. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक. IM4Change, झारखंड सरकार तथा सेव द चिल्ड्रन के फेलो के रूप में कार्य किया है. पत्रकारिता के प्रति जुनून है. प्रिंट एवं डिजिटल मीडिया में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola