UP Dibrugarh Train Accident: चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस हादसे के बाद कई ट्रेनें कैंसिल, कुछ के बदले गए रूट, देखें लिस्ट
Author Arbindkumar mishra
Updated:
विज्ञापन

Dibrugarh Express
UP Dibrugarh Train Accident: उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में गुरुवा को चंडीगढ़ से डिब्रूगढ़ जा रही एक ट्रेन के 8 डिब्बे मोतीगंज तथा झिलाही रेलवे स्टेशनों के बीच पटरी से उतर गये. इस घटना अबतक 2 लोगों की मौत हो गयी और 31 अन्य घायल हो गये.
विज्ञापन
UP Dibrugarh Train Accident: गोंडा में हुए चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस ट्रेन हादसे के बाद उस मार्ग में चलने वाली कई रेल गाड़ियों को रद्द कर दिया गया है, तो कई के रूट बदल दिए गए हैं. भारतीय रेल ने सोशल मीडिया एक्स के जरिए पोस्ट कर जानकारी दी है. हादसे के कारण संबंधित रेल खंड पर कटिहार-अमृतसर एक्सप्रेस और गुवाहाटी-श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा एक्सप्रेस का मार्ग परिवर्तन करके इन्हें दूसरे रास्ते से रवाना किया गया है.
इन ट्रेनों के रूट बदले गए
- 15707 आम्रपाली एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग वाया मनकापुर जंक्शन- अयोध्या धाम – बाराबंकी जं. के रास्ते अपने गंतव्य को जाएगी.
- 15653 गुवाहाटी जम्मू तवी अमरनाथ एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग वाया मनकापुर जंक्शन-अयोध्या धाम बाराबंकी जं. के रास्ते अपने गंतव्य को जाएगी.
- ट्रेन नं. 12555 गोरखधाम सुपरफास्ट एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग वाया बढ़नी-गोंडा के रास्ते अपने गंतव्य को जाएगी.
- ट्रेन नं. 12553 वैशाली सुपरफास्ट एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग वाया बढ़नी-गोंडा के रास्ते अपने गंतव्य को जाएगी.
- ट्रेन नं. 12565 बिहार संपर्क क्रांति एक्स परिवर्तित मार्ग वाया मनकापुर जंक्शन-अयोध्या कैंट-बाराबंकी जं. के रास्ते अपने गंतव्य को जाएगी.
- ट्रेन नं. 12557 सप्त क्रांति सुपरफास्ट एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग वाया मनकापुर जंक्शन-अयोध्या कैंट- बाराबंकी जं. के रास्ते अपने गंतव्य को जाएगी.
- ट्रेन नंबर 15273 सत्याग्रह एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग वाया बढ़नी-गोंडा के रास्ते अपने गंतव्य को जाएगी.
- ट्रेन नं. 19038 अवध एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग वाया बढ़नी-गोंडा के रास्ते अपने गंतव्य को जाएगी.
- ट्रेन नं. 22537 कुशीनगर सुपरफास्ट एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग वाया बढ़नी-गोंडा के रास्ते अपने गंतव्य को जाएगी.
- ट्रेन नं. 13019 बाघ एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग वाया बढ़नी-गोंडा के रास्ते अपने गंतव्य को जाएगी.
हादसे के बाद रेलवे ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर
हादसे के बाद रेलवे ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है. गोंडा, लखनऊ, सीवान, छपरा और देवरिया सदर के लिए नंबर जारी किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
मुख्यधारा की पत्रकारिता में 14 वर्षों से ज्यादा का अनुभव. खेल जगत में मेरी रुचि है. वैसे, मैं राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खबरों पर काम करता हूं. झारखंड की संस्कृति में भी मेरी गहरी रुचि है. मैं पिछले 14 वर्षों से प्रभातखबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इस दौरान मुझे डिजिटल मीडिया में काम करने का काफी अनुभव प्राप्त हुआ है. फिलहाल मैं बतौर शिफ्ट इंचार्ज कार्यरत हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










