UP Encounter : संजीव जीवा गैंग का शार्प शूटर ढेर, फैसल को एनकाउंटर में पुलिस ने मार गिराया
Published by : Amitabh Kumar Updated At : 24 Oct 2025 10:00 AM
मुठभेड़ की जानकारी देते पुलिस के अधिकारी (Photo: X)
UP Encounter : शामली में पुलिस मुठभेड़ में एक लाख रुपये का इनामी कुख्यात बदमाश मारा गया. गुरुवार की देर शाम झिंझाना थाना क्षेत्र के माछरोली रोड पर माजरा के जंगल क्षेत्र में मुठभेड़ हुई.
UP Encounter : उत्तर प्रदेश के शामली जिले में पुलिस के साथ मुठभेड़ में एक लाख रुपये का इनामी कुख्यात बदमाश मारा गया. गुरुवार रात हुई मुठभेड़ में मारा गया यह बदमाश लखनऊ में मारे गए माफिया सरगना संजीव माहेश्वरी “जीवा” गिरोह का सदस्य था. शामली जिले के पुलिस अधीक्षक (एसपी) एन पी सिंह ने मीडिया को बताया कि गुरुवार की देर शाम झिंझाना थाना क्षेत्र के माछरोली रोड पर माजरा के जंगल क्षेत्र में पुलिस की मुठभेड़ हुई.
एसपी ने बताया कि एक लाख रुपये का कुख्यात इनामी 38 साल का बदमाश फैजल और उसके एक साथी ने शाम करीब 6.15 बजे वेदखेड़ी बाग के पास भैया दूज का पर्व मना कर लौट रहे बरनावी गांव के एक दंपती से कथित तौर पर लूटपाट की, उनकी मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन और तीन हजार रुपये नकद लूट लिये.
दंपती ने विरोध किया, तो बदमाशों ने गोली चला दी
अधिकारी ने बताया कि जब दंपती ने विरोध किया, तो बदमाशों ने कथित तौर पर उन पर गोलियां चला दीं और झिंझाना की ओर भाग गए. पुलिस के मुताबिक झिंझाना थाने और जिले की स्वाट इकाई की पुलिस टीमों ने चेकिंग अभियान के दौरान आरोपियों को रोका, जिसके बाद दोनों पक्षों में गोलीबारी हुई जिसमें फैसल को गोली लग गई जबकि एक बदमाश मौके से भाग गया.
डॉक्टरों ने फैसल को मृत घोषित कर दिया
पुलिस ने बताया कि मुठभेड़ के दौरान दीपक नाम का एक पुलिस कांस्टेबल भी घायल हो गया. पुलिस ने बताया कि आरोपी बदमाश और सिपाही को ऊन के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया और बाद में शामली के जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां डॉक्टरों ने फैसल को मृत घोषित कर दिया. कांस्टेबल दीपक का इलाज जारी है.
लूट, रंगदारी और हत्या के 24 से अधिक मामले दर्ज हैं अपराधी पर
एसपी ने बताया कि फैसल पर लूट, रंगदारी और हत्या के 24 से अधिक मामले दर्ज थे और वह शामली जिले में तीन मामलों में वांछित था. उन्होंने बताया कि उसके पास से एक लूटी हुई मोटरसाइकिल, दो तमंचे और कारतूस सहित दो मोटरसाइकिलें भी बरामद की गई हैं. उन्होंने बताया कि फरार आरोपी की तलाश की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










