ePaper

UP BJP President Election: कौन हैं केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी, अचानक क्यों आए चर्चा में

Updated at : 13 Dec 2025 1:49 PM (IST)
विज्ञापन
UP BJP President Election

केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी

UP BJP President Election: उत्तर प्रदेश BJP अध्यक्ष चुनाव में पीएम मोदी के केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी का नाम चर्चा में हैं. आइए जानते हैं आखिर पंकज चौधरी को अध्यक्ष बनाए जाने के पीछे क्या कारण हो सकता है.

विज्ञापन

UP BJP President Election: यूपी में विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष की कवायद तेज है. जिस नाम की चर्चा सबसे ज्यादा हो रही है वो केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी का नाम है. पंकज चौधरी वर्तमान में केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री हैं और यूपी के महाराजगंज से सात बार सांसद रह चुके हैं. उनकी राजनीतिक छवि शालीन और जमीन से जुड़े बड़े नेता की है.

कैसा रहा है पंकज चौधरी का राजनीतिक सफर

पंकज चौधरी ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत 1989 में गोरखपुर नगर निगम में पार्षद बनकर की थी. उसी वर्ष गोरखपुर से महाराजगंज अलग जिला बना, और तभी से यह क्षेत्र उनकी राजनीति का केंद्र बन गया. 1991 में उन्होंने महाराजगंज से पहली बार लोकसभा चुनाव जीता इसके बाद लगातार सात बार सांसद बनने के साथ उनका कद यूपी में और मजबूत हुआ.

पंकज चौधरी का परिवार और शिक्षा

पंकज चौधरी का जन्म 20 नवंबर 1964 को गोरखपुर, उत्तर प्रदेश में हुआ था. उन्होंने गोरखपुर विश्वविद्यालय से पढ़ाई की. उनकी माता उज्ज्वल चौधरी महाराजगंज जिला पंचायत अध्यक्ष रह चुकी हैं. पंकज चौधरी का परिवार राजनीतिक रूप से सक्रिय है और जमींदार बैकग्राउंड से आता है. उनका विवाह भाग्यश्री चौधरी से 11 जून 1990 को हुआ, और उनके एक पुत्र और एक पुत्री हैं.

यूपी में क्या है बीजेपी का प्लान

पंकज चौधरी कुर्मी समुदाय के प्रमुख चेहरे हैं. पूर्वांचल के कुर्मी वोट बैंक को एकजुट करने में उनकी भूमिका अहम मानी जाती है. 2021 में उन्हें MoS (Finance) बनाकर बीजेपी ने कुर्मी असंतोष को शांत किया। 2024 में री-इंडक्शन से पार्टी ने कुर्मी बेस को और मजबूत किया. उनकी जीत दर और सियासी रणनीति बीजेपी के लिए ओबीसी वोट बैंक को साधने में महत्वपूर्ण साबित हुई है. कुर्मी समुदाय यूपी की राजनीति में प्रभावशाली माना जाता है. पंकज चौधरी ने अपने चुनावी करियर में कुर्मी + ओबीसी + सवर्ण समीकरण को सफलतापूर्वक साधा है. बीजेपी उन्हें पूर्वांचल में पार्टी का मजबूत और संतुलित नेतृत्व मानती है.

विज्ञापन
Ayush Raj Dwivedi

लेखक के बारे में

By Ayush Raj Dwivedi

आयुष डिजिटल पत्रकार हैं और इनको राजनीतिक खबरों को लिखना, वीडियो बनाना और रिसर्च करना पसंद है. इससे पहले इन्होंने न्यूज इंडिया 24*7 में बतौर कंटेन्ट राइटर और रिपोर्टर काम किया है. इनको बिहार यूपी और दिल्ली की राजनीति में विशेष रुचि है. आयुष को क्रिकेट बहुत पसंद है

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola