एंजेल चकमा की मौत पर फूटा सांसद गौरव गोगोई का दर्द, सुनाई आपबीती, हत्या पर देशभर में विरोध

Published by : Pritish Sahay Updated At : 29 Dec 2025 9:33 PM

विज्ञापन

एंजेल चकमा की मौत पर फूटा सांसद गौरव गोगोई का दर्द, सुनाई आपबीती, फोटो- सोशल मीडिया

Tripura Youth Death In Dehradun: त्रिपुरा के छात्र की देहरादून में हुई हत्या का पूरे देश में विरोध हो रहा है. कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने इसे  भयावह घृणा अपराध करार दिया है. इस बीच कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने अपनी एक आपबीती सुनाई है.

विज्ञापन

Tripura Youth Death In Dehradun: त्रिपुरा के छात्र की देहरादून में हुई हत्या का पूरे देश में विरोध हो रहा है. हत्या को लेकर सियासत भी गरमा गई है. उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार (29 दिसंबर) को पीड़ित परिवार से बात की. उन्होंने आश्वासन दिया है कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. इस बीच कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने अपनी एक आपबीती सुनाई है. उन्होंने बताया कि एक समय उनके साथ भी ऐसा ही हुआ था.  कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने कहा “मेरे साथ भी ऐसा ही हुआ था. एक बार जब मैं आगरा गया था, तो एक गार्ड ने मुझसे पूछा, ‘आप कहां से हैं? अपना पासपोर्ट दिखाइए.’ हम पूर्वोत्तर के लोगों से हमारे ही देश में, हमारे ही लोग पासपोर्ट मांगते हैं. अपने देश का झंडा गर्व से फहराने के लिए बहुत साहस चाहिए, और फिर अपने ही देश के किसी नागरिक से ऐसी बात सुनना. यह हमारी सहनशीलता और देशभक्ति का प्रतीक है.”

राहुल गांधी ने बताया भयावह घृणा अपराध

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने त्रिपुरा के छात्र की देहरादून में हत्या को भयावह घृणा अपराध करार दिया है. उन्होंने सोमवार को कहा कि हमें एक ऐसा मृत समाज नहीं बनना चाहिए जो देशवासियों को निशाना बनाए जाने पर आंखें मूंद ले. उन्होंने यह भी दावा किया कि इस तरह की घटनाएं उस नफरत का नतीजा हैं, जो रोजाना युवाओं के बीच परोसी जा रही है. राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपने पोस्ट में कहा “देहरादून में एंजेल चकमा और उनके भाई माइकल के साथ जो हुआ, वह एक भयानक घृणा अपराध है. नफरत रातोंरात पैदा नहीं होती. इसे रोजाना, विशेष रूप से हमारे युवाओं को, जहरीली सामग्री और गैर-जिम्मेदाराना विमर्श के माध्यम से परोसा जा रहा है तथा और सत्तारूढ़ भाजपा के नफरत फैलाने वाले नेतृत्व द्वारा इसे सामान्य बना दिया गया है.”

बेहद घृणित मानसिकता का दुष्परिणाम- अखिलेश यादव

वहीं, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोमवार को कहा कि देहरादून में त्रिपुरा के एक छात्र की हत्या नफरती लोगों की बेहद घृणित मानसिकता का दुष्परिणाम है. सपा मुख्यालय से जारी एक बयान के मुताबिक अखिलेश यादव ने कहा कि विघटनकारी सोच रो किसी की जान ले रही है और सरकारी अभयदान प्राप्त ये लोग विषबेल की तरह फलफूल रहे हैं. उन्होंने दावा किया कि इन नकारात्मक तत्वों से देश और देश की एकता-अखंडता खतरे में है. उन्होंने कहा कि आज इन हिंसक हालात में यही बात सबसे ज्याद ज़रूरी है कि हम सब शान्ति प्रिय, सौहार्दपूर्ण विचार वाले लोग एकजुट होकर ऐसे असामाजिक लोगों को अपने बीच पहचानने का काम करें और इनका बहिष्कार भी करें, नहीं तो हममें से कोई भी कल इनकी हिंसा का शिकार हो जाएगा.

मुख्य आरोपी की सूचना देने वाले को 10 लाख रुपये के इनाम देने की घोषणा

टिपरा मोथा प्रमुख प्रद्योत किशोर माणिक्य देबबर्मा ने अंजल चकमा हत्या मामले में मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी में सहायक सूचना देने वाले को 10 लाख रुपये का नकद इनाम देने की सोमवार को घोषणा की है. पश्चिम त्रिपुरा जिले के नंदननगर निवासी अंजल चकमा की हत्या मामले में छह आरोपियों में से पांच को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि मुख्य साजिशकर्ता फरार है. देबबर्मा की यह घोषणा ऐसे समय आयी है जब कुछ दिन पहले ही उत्तराखंड पुलिस ने हत्या मामले में मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी में सहायक सूचना देने वाले को 25,000 रुपये नकद इनाम देने की घोषणा की थी. इसी बीच टिपरा मोथा पार्टी (TMP) शासित त्रिपुरा जनजातीय क्षेत्र स्वायत्त जिला परिषद (TTAADC) ने मृतक के परिजन को तीन लाख रुपये के मुआवजे की भी सोमवार को घोषणा की. ‘

उत्तराखंड में हुई त्रिपुरा के छात्र की हत्या

इससे पहले पश्चिम त्रिपुरा जिले के नंदननगर में त्रिपुरा के एक की बेरहमी से पिटाई की गई. एंजेल चकमा नाम के छात्र ने नौ दिसंबर को देहरादून में जब नस्लीय टिप्पणी का विरोध किया, तब छह लोगों ने उसपर हमला किया था, और उसके साथ काफी मारपीट की गई.  इलाज के दौरान 26 दिसंबर को उसकी मौत हो गई.

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola