Tomato Price: टमाटर फिर हुआ 'लाल', कीमत 150 रुपये के पार, कोलकाता में सबसे अधिक रेट

Updated:
विज्ञापन

देश के प्रमुख शहरों में टमाटर की खुदरा कीमतें 155 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गयी हैं. उत्पादक क्षेत्र में बारिश के कारण आपूर्ति बाधित होने टमाटर की कीमतों में वृद्धि हुई हैं. सरकारी आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है.

विज्ञापन

महंगाई की मार झेल रहे आम आदमी को लगातार झटका लग रहा है. टमाटर की कीमत रॉकेट की गति से बढ़ती जा रही है. देश के कई राज्यों में टमाटर की कीमत 150 रुपये के पार पहुंच चुकी है. भाव बढ़ने से घरों की रसोई से टमाटर गायब होती जा रही है.

कोलकाता में टमाटर की कीमत सबसे अधिक

देश के प्रमुख शहरों में टमाटर की खुदरा कीमतें 155 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गयी हैं. उत्पादक क्षेत्र में बारिश के कारण आपूर्ति बाधित होने टमाटर की कीमतों में वृद्धि हुई हैं. सरकारी आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है. महानगरों में, टमाटर की खुदरा कीमतें 58-148 रुपये प्रति किलोग्राम के दायरे में थीं. कोलकाता में टमाटर की कीमत सबसे अधिक यानी 148 रुपये प्रति किलो तथा मुंबई में सबसे कम यानी 58 रुपये प्रति किलो थी.

दिल्ली में टमाटर 100 रुपये के पार

दिल्ली में टमाटर की कीमत 110 रुपये हो गयी है, तो चेन्नई में टमाटर 117 रुपये प्रति किलो बिक रहे हैं. उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, औसत अखिल भारतीय खुदरा मूल्य 83.29 रुपये प्रति किलो था. जिसका मॉडल मूल्य 100 रुपये प्रति किलो था. आंकड़ों से पता चलता है कि टमाटर की सबसे अधिक कीमत 155 रुपये प्रति किलो पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में थी. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में स्थानीय विक्रेता गुणवत्ता और इलाके के आधार पर 120-140 रुपये प्रति किलो के हिसाब से टमाटर बेच रहे हैं.

Also Read: टमाटर हुआ ‘ज्यादा लाल’, जानें कब कम होगी कीमत

अगले 15 दिनों में टमाटर की कीमत कम होने की संभावना

पिछले दो सप्ताह में उत्पादक राज्यों से आपूर्ति बाधित हुई है, जहां टमाटर की तोड़ाई और इसका परिवहन प्रभावित हुआ है. सरकार का कहना है कि टमाटर की कीमतों में मौजूदा बढ़ोतरी एक मौसमी मामला है और इस समय कीमतें आम तौर पर ऊंची रहती हैं. अगले 15 दिनों में कीमतें नरम होने और एक महीने में सामान्य होने की उम्मीद है.

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola