टमाटर हुआ ‘ज्यादा लाल’, जानें कब कम होगी कीमत

Updated:
विज्ञापन
टमाटर हुआ ‘ज्यादा लाल’, जानें कब कम होगी कीमत

जून-अगस्त और अक्टूबर-नवंबर के दौरान टमाटर का उत्पादन कम हो जाता है और इस अवधि में कीमतों में आम तौर पर तेज वृद्धि देखी जाती है. जानें क्या कहते हैं बाजार के जानकार

विज्ञापन

इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वर्ड जोरों से ट्रेंड कर रहा है जिसपर लोग लगातार प्रतिक्रिया दे रहे हैं. जी हां…हम बात कर रहे हैं सब्जियों में डाले जाने वाले सबसे अहम चीज की यानी टमाटर की, जिसकी कीमत आसमान छू रही है. देश की राजधानी दिल्ली सहित अन्य राज्यों में टमाटर की कीमत 100 रुपये के करीब हो गयी है. बेंगलुरु में टमाटर और अन्य सब्जियों की कीमतें काफी बढ़ गई हैं. एक विक्रेता ने बताया कि समय से बारिश ना होने के कारण ये दिक्कतें हो रही हैं. कीमतों में बढ़ोतरी का असर मिडिल क्लास और गरीब लोगों पर ज्यादा पड़ रहा है.

इधर गुजरात में लगातार बारिश होने के कारण नवसारी में टमाटर और सब्जियों की कीमतें आसमान छू रही हैं. एक थोक विक्रेता ने बताया कि अभी थोक में टमाटर की कीमत 60-70 रुपए किलो चल रहा है और अगले 15 दिनों में कीमत और बढ़ने के आसार हैं. ऐसा कम से कम 15 अगस्त तक चलेगा क्योंकि बारिश के कारण टमाटर की कमी है. 15 अगस्त के बाद जब नया माल आएगा तब कीमत कम होगी.

कब कम होगी टमाटर की कीमत

इधर सरकार को उत्पादक केंद्रों से आपूर्ति बढ़ने के साथ टमाटर की कीमतें अगले 15 दिनों में कम होने और एक महीने में सामान्य स्तर पर आ जाने की उम्मीद व्यक्त की है. हर घर में इस्तेमाल में आने वाली इस प्रमुख सब्जी की कई प्रमुख शहरों में कीमत 100 रुपये प्रति किलोग्राम से भी अधिक हो चुकी है. मामले पर उपभोक्ता मामलों के विभाग में सचिव रोहित कुमार सिंह ने जानकारी दी है. उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश के सोलन और सिरमौर जिलों से बेहतर आपूर्ति होने पर दिल्ली में टमाटर की खुदरा कीमतें तुरंत कम हो जाएंगी.


कहां कितनी है टमाटर की कीमत

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में टमाटर की खुदरा कीमत 80 रुपये प्रति किलोग्राम, मुंबई में 48 रुपये प्रति किलोग्राम, कोलकाता में 105 रुपये प्रति किलोग्राम जबकि चेन्नई में 88 रुपये प्रति किलोग्राम लोगों को मिल रहा है. इसके अलावा बेंगलुरु में टमाटर की कीमतें 54 रुपये प्रति किलोग्राम, भोपाल और लखनऊ में 100 रुपये प्रति किलोग्राम, शिमला में 80 रुपये प्रति किलोग्राम, भुवनेश्वर में 98 रुपये प्रति किलोग्राम और रायपुर में 99 रुपये प्रति किलोग्राम बाजार में उपलब्ध है.

Also Read: झारखंड में आसमान छू रहीं हरी सब्जियों की कीमत, टमाटर 120, तो बैगन बिक रहा 60 रुपये किलो
टमाटर एक जल्द खराब होने वाला उत्पाद

बाजार के जानकारों की मानें तो टमाटर की कीमत में वृद्धि की घटना हर साल इसी समय देखने को मिलती है. हर देश में प्रत्येक कृषि वस्तु मूल्य चक्र में एक मौसमी स्थिति से गुजरती है. टमाटर एक जल्द खराब होने वाला उत्पाद है और मौसम एवं अन्य कारणों से टमाटर की आपूर्ति भी बाधित होने के कारण कीमत पर असर देखने को मिलता है.

विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola