मल्लिकार्जुन खरगे की हत्या की साजिश! पढ़ें अभी की बड़ी खबरें यहां

कांग्रेस की ओर से आरोप लगाया गया है कि भाजपा कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और उनके परिवार को खत्म करने की साजिश रच रही है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को बेंगलुरु में करीब 26 किलोमीटर लंबा रोड शो की शुरुआत की. पढ़ें अभी की बड़ी खबरें

कर्नाटक विधानसभा चुनाव की तारीख नजदीक आ चुकी है. चुनावी मैदान पर भाजपा और कांग्रेस अपना पूरा जोर लगाती नजर आ रही हैं. इस बीच सियासी आरोप-प्रत्यारोप का आरोप शुरू हो चुका है. कांग्रेस की ओर से आरोप लगाया गया है कि भाजपा कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और उनके परिवार को खत्म करने की साजिश रच रही है. बेंगलुरु में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कांग्रेस के कर्नाटक के प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला ने उक्त आरोप लगाया है. विस्तृत खबर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को बेंगलुरु में करीब 26 किलोमीटर लंबा रोड शो की शुरुआत कर दी है. इस दौरान उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि बजरंगबली की कृपा से लोगों ने पसंद किया हैं. कर्नाटक में 10 मई को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होना है और 13 मई को मतों की गिनती की जाएगी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस विधानसभा चुनाव में पार्टी को जीत दिलाने के लिए पिछले दिनों कर्नाटक के विभिन्न निर्वाचन क्षेत्रों में कई रैलियों और जनसभाओं को संबोधित कर चुके हैं. विस्तृत खबर

रांची के पूर्व डीसी छवि रंजन की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है. इस मामले से जुड़ी ताजा अपडेट के अनुसार, PMLA कोर्ट ने उन्हें छह दिनों के ईडी रिमांड पर देने का आदेश दिया है. साथ ही कहा जा रहा है कि रिमांड की अवधि 7 मई से 12 मई तक रहेगी. जानकारी हो कि ईडी के अधिकारियों ने सेना जमीन घोटाला मामले में पूछताछ के लिए 10 दिनों की रिमांड की मांग की थी. लेकिन, अदालत ने उन्हें केवल 6 दिनों की रिमांड सौंपी है. विस्तृत खबर

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने मणिपुर हिंसा पर चिंता जताई है. राज्य के लोगों को लेकर सीएम ने चिंता जताते हुए, हिंसा प्रभावित मणिपुर में रह रहे बिहारियों के लिए सुरक्षा की मांग की है. सीएम ने बिहार के मुख्य सचिव को निर्देश दिए हैं कि मणिपुर में बात करें. हिंसा प्रभावित इलाके में रह रहे बिहारियों की सुरक्षा पर नीतीश कुमार परेशान है. दरअसल, सीएम ने मुख्य सचिव आमिर सुबहानी को मणिपुर के मुख्य सचिव से बात करने के निर्देश दिए है. विस्तृत खबर

उत्तर प्रदेश के आगरा में भीषण सड़क हादसा हो गया है. यमुना एक्सप्रेसवे पर स्लीपर कोच बस अनियंत्रित होकर पलट गई है. इस दौरान कई यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. बताया जा रहा है बस में 40 यात्री सवार थे. बस लखनऊ से दिल्ली जा रही थी. इस दौरान पलट गई. चीख-पुकार सुनकर लोग मौके पर पहुंचे. पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाल गया. सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया. विस्तृत खबर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अमिताभ कुमार
अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.
अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.
प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










