ePaper

बेंगलुरु में पीएम मोदी का 26 किलोमीटर रोड शो, बोले- बजरंगबली की कृपा से लोगों ने पसंद किया

Updated at : 06 May 2023 11:54 AM (IST)
विज्ञापन
बेंगलुरु में पीएम मोदी का 26 किलोमीटर रोड शो, बोले- बजरंगबली की कृपा से लोगों ने पसंद किया

कर्नाटक में 10 मई को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होना है और 13 मई को मतों की गिनती की जाएगी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस विधानसभा चुनाव में पार्टी को जीत दिलाने के लिए पिछले दिनों कर्नाटक के विभिन्न निर्वाचन क्षेत्रों में कई रैलियों और जनसभाओं को संबोधित कर चुके हैं.

विज्ञापन

बेंगलुरु : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को बेंगलुरु में करीब 26 किलोमीटर लंबा रोड शो की शुरुआत कर दी है. इस दौरान उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि बजरंगबली की कृपा से लोगों ने पसंद किया हैं. कर्नाटक में 10 मई को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होना है और 13 मई को मतों की गिनती की जाएगी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस विधानसभा चुनाव में पार्टी को जीत दिलाने के लिए पिछले दिनों कर्नाटक के विभिन्न निर्वाचन क्षेत्रों में कई रैलियों और जनसभाओं को संबोधित कर चुके हैं.

समाचार एजेंसी भाषा की एक रिपोर्ट के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर्नाटक में 10 मई को होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के लिए प्रचार करते हुए शनिवार सुबह बेंगलुरु में 26 किलोमीटर लंबा रोड शो शुरू किया. पार्टी सूत्रों के अनुसार, बेंगलुरु दक्षिण के सोमेश्वर भवन आरबीआई ग्राउंड से मल्लेश्वरम के सांके टैंक तक निकाले जाने वाले इस रोड शो के लगभग साढ़े तीन घंटे में पूरा होने की संभावना है. उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री का रोड शो दक्षिण और मध्य बेंगलुरु के कई हिस्सों में लगभग दर्जन भर विधानसभा क्षेत्रों से होकर गुजरेगा.

सूत्रों के अनुसार, रोड शो में बेंगलुरु दक्षिण के सांसद तेजस्वी सूर्या और बेंगलुरु मध्य के सांसद पीसी मोहन भी प्रधानमंत्री के साथ हैं. आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि रोड शो सुचारू रूप से निकाला जा सके, यह सुनिश्चित करने के लिए संबंधित मार्ग पर सड़क के दोनों ओर बैरिकेड लगाने जैसे व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं, क्योंकि वहां हजारों लोगों के इकट्ठा होने की उम्मीद है.

सूत्रों के अनुसार, रोड शो का पूरा मार्ग भगवा रंग में रंगा नजर आ रहा है, क्योंकि सड़क के दोनों हिस्सों को भाजपा के झंडों से पाट दिया गया है और इसमें शामिल पार्टी कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने भी भगवा शॉल और टोपी पहन रखी है. सूत्रों के मुताबिक, मोदी एक विशेष वाहन में सवार होकर रोड शो निकाल रहे हैं और पूरे मार्ग पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने के लिए विभिन्न टीमें तैनात की गई हैं. उन्होंने बताया कि रविवार को वह थिप्पसंद्र में केंपेगौड़ा की प्रतिमा से लेकर ट्रिनिटी सर्कल तक 10 किलोमीटर लंबा रोड शो निकालेंगे.

Also Read: कर्नाटक में आज चुनाव प्रचार करेंगी सोनिया गांधी, चार साल बाद उतर रहीं मैदान में

भाजपा ने राष्ट्रीय पात्रता-सह-प्रवेश परीक्षा (नीट) को ध्यान में रखते हुए बेंगलुरु में प्रधानमंत्री के दो दिन के रोड शो के कार्यक्रम में शुक्रवार को व्यापक बदलाव किया था. इसके तहत, छह मई को प्रधानमंत्री का 26 किलोमीटर और सात मई को 10 किलोमीटर लंबा रोड शो निर्धारित किया गया था. इससे पहले शनिवार को एक ही दिन में लगभग आठ घंटे की अवधि में पूरा रोड शो करने की योजना थी.

विज्ञापन
KumarVishwat Sen

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola