जाति जनगणना पर बिहार सरकार की याचिका खारिज, पढ़ें अभी की बड़ी खबरें

Edited by Amitabh Kumar
Updated:
विज्ञापन

बिहार में जाति जनगणना पर बड़ा अपडेट पटना हाईकोर्ट से आया है. बिहार सरकार की याचिका को पटना हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया है. राजस्थान कांग्रेस में एक बार फिर घमासान शुरू हो गया है. प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने सीएम अशोक गहलोत पर जोरदार हमला किया है. पढ़ें अभी की बड़ी खबरें

विज्ञापन
‘अशोक गहलोत की नेता सोनिया गांधी नहीं वसुंधरा राजे’, सचिन पायलट का जोरदार हमला
undefined

राजस्थान कांग्रेस में एक बार फिर घमासान शुरू हो गया है. प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने सीएम अशोक गहलोत पर जोरदार हमला किया है. उन्होंने कहा है कि हम कांग्रेस के साथ जी जान से खड़े रहे. लेकिन अब बीजेपी नेताओं का गुणगान किया जा रहा है. मुख्यमंत्री गहलोत की नेता सोनिया गांधी नहीं है, बल्कि वसुंधरा राजे हैं. सीएम का भाषण, जो धौलपुर में दिया गया, उससे यह बात साफ हो चुकी है. विस्तृत खबर

Bihar Caste Census: जाति जनगणना पर बिहार सरकार की याचिका खारिज, पटना हाईकोर्ट ने नहीं बदली सुनवाई की तारीख
undefined

Jati janganana bihar 2023: बिहार में जाति जनगणना (Bihar Caste Census) पर बड़ा अपडेट पटना हाईकोर्ट से आया है. बिहार सरकार की याचिका को पटना हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया है. बिहार में जाति गणना पर पटना हाईकोर्ट (Patna High Court) ने अंतरिम फैसला सुनाते हुए रोक लगा दी थी. इस मामले की अगली सुनवाई 3 जुलाई को होनी थी. पटना हाईकोर्ट के इस फैसले के बाद बिहार सरकार ने याचिका दायर की थी कि मामले की सुनवाई जल्द की जाए. इस याचिका को पटना हाईकोर्ट की ओर से खारिज कर दिया गया है. अब 3 जुलाई को ही इस मामले पर सुनवाई की जाएगी. विस्तृत खबर

विवादों के बीच UP में टैक्स फ्री हुई ‘द केरल स्टोरी’, मंत्रिमंडल के साथ फिल्म देखेंगे CM योगी, बंगाल में बैन
undefined

योगी सरकार ने चर्चित बॉलीवुड फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ को उत्तर प्रदेश में टैक्स फ्री घोषित कर दिया है. यह जानकारी सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को ट्वीट कर दी. इससे पहले मध्य प्रदेश सरकार ने फिल्म को टैक्स फ्री कर दिया था. सीएम योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने इस मूवी को टैक्स फ्री करने के निर्देश दिए हैं. सीएम योगी अपनी कैबिनेट के साथ इस फिल्म को देखेंगे. ‘द केरल स्टोरी’ 5 मई को रिलीज हुई फिल्म में एक्ट्रेस अदा शर्मा मुख्य भूमिका में हैं. हालांकि, ‘द केरल स्टोरी’ फिल्म को लेकर विवाद भी हो रहा है. विस्तृत खबर

मध्य प्रदेश के खरगोन में पुल से गिरी बस, 15 लोगों की मौत और 25 लोग घायल
undefined

मध्य प्रदेश के खरगोन में मंगलवार की सुबह बड़ा सड़क हादसा हुआ है. मीडिया की रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि खरगोन में एक बस पुल से नीचे गिर गई, जिससे करीब 15 लोगों की मौत हो गई है. वहीं, करीब 25 लोग घायल बताए जा रहे हैं. खरगोन के पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया कि खरगोन में एक बस के पुल से गिर जाने से 15 लोगों की मौत हो गई और 25 घायल हो गए.  विस्तृत खबर

श्रद्धा हत्याकांड: ‘सबूत मिटाने के लिए किये शव के टुकड़े’, कोर्ट ने आफताब पर तय किये आरोप
undefined

अपनी ‘लिव-इन’ साथी श्रद्धा वालकर (Shraddha Walker) की गला दबाकर हत्या करने और उसके शरीर के टुकड़े-टुकड़े करने के आरोपी आफताब अमीन पूनावाला के खिलाफ की एक अदालत ने मंगलवार को हत्या और सबूत मिटाने के आरोप तय कर दिये हैं. मामले की सुनवाई करते हुए अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश मनीषा खुराना कक्कड़ ने कहा कि आरोपी के खिलाफ प्रथम दृष्टया भारतीय दंड विधान की धारा 302 (हत्या) और 201 (अपराध के सबूत गायब करना) के तहत अपराध के लिये मामला बनता है. विस्तृत खबर

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन