'अशोक गहलोत की नेता सोनिया गांधी नहीं वसुंधरा राजे', सचिन पायलट का जोरदार हमला
मुख्यमंत्री गहलोत की नेता सोनिया गांधी नहीं है, बल्कि वसुंधरा राजे हैं. सीएम का भाषण, जो धौलपुर में दिया गया, उससे यह बात साफ हो चुकी है. जानें सचिन पायलट ने क्या कहा
राजस्थान कांग्रेस में एक बार फिर घमासान शुरू हो गया है. प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने सीएम अशोक गहलोत पर जोरदार हमला किया है. उन्होंने कहा है कि हम कांग्रेस के साथ जी जान से खड़े रहे. लेकिन अब बीजेपी नेताओं का गुणगान किया जा रहा है. मुख्यमंत्री गहलोत की नेता सोनिया गांधी नहीं है, बल्कि वसुंधरा राजे हैं. सीएम का भाषण, जो धौलपुर में दिया गया, उससे यह बात साफ हो चुकी है.
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के राजस्थान दौरे के बीच सचिन पायलट ने प्रेस कॉन्फ्रेंस किया. इसमें उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर हमला किया. उन्होंने कहा कि कुछ लोग चाहते हैं कि कांग्रेस कमजोर हो जाए. मैं जनता के बीच जाऊंगा और मुद्दे उठाऊंगा. लोगों के मुद्दे पर मेरा रुख पहले और अब समान है. कुछ लोग मुझे बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं.
कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने जयपुर में कहा कि मैं 11 मई को अजमेर से एक जन संघर्ष यात्रा निकालूंगा और हम जयपुर की तरफ आएंगे. यह 125 किमी की यात्रा होगी। सही निर्णय तब लिए जाएंगे जब जनता का पूरा साथ होगा. कांग्रेस नेता ने कहा कि मुझे बहुत कुछ कहा गया कोरोना, गद्दार आदि. मैं ढाई साल से यह सब सुन रहा था लेकिन हम चुप थे क्योंकि हम अपनी पार्टी को नुकसान नहीं पहुंचाना चाहते थे लेकिन अपने ही विधायकों और नेताओं को बदनाम करना और भाजपा का गुणगान करना मेरे समझ से परे है.
#WATCH मैंने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का धौलपुर का भाषण सुना, उसे सुनकर ऐसा लगता है कि उनकी नेता सोनिया गांधी नहीं वसुंधरा राजे हैं। एक तरफ यह कहा जा रहा है कि हमारी सरकार को गिराने का काम भाजपा कर रही थी, दूसरी तरफ कहा जाता है कि हमें बचाने का काम वसुंधरा राजे कर रही थी। आप कहना… pic.twitter.com/7WXsrV2826
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 9, 2023
कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कहा कि मैंने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का धौलपुर का भाषण सुना, उसे सुनकर ऐसा लगता है कि उनकी नेता सोनिया गांधी नहीं वसुंधरा राजे हैं. एक तरफ यह कहा जा रहा है कि हमारी सरकार को गिराने का काम भाजपा कर रही थी, दूसरी तरफ कहा जाता है कि हमें बचाने का काम वसुंधरा राजे कर रही थी. आप कहना क्या चाहते हैं, आपको स्पष्ट करना चाहिए.
Also Read: 2020 में वसुंधरा राजे ने बचा ली राजस्थान में कांग्रेस की सरकार? जानें सीएम अशोक गहलोत ने क्या कहा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










