Today News Wrap: पीएम नरेंद्र मोदी आज परीक्षा पर करेंगे चर्चा, पढ़ें सुबह की बड़ी खबरें
Today News Wrap
Today News Wrap- राहुल गांधी की न्याय यात्रा आज बिहार के अररिया पहुंचेगी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज भारत मंडपम में परीक्षा पर चर्चा करेंगे. यहां पढ़ें सुबह की बड़ी खबरें
29 जनवरी 2024 की बड़ी खबरें
-
मथुरा कृष्ण जन्मभूमि केस पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई होगी.
-
बिहार के जाति आधारित सर्वे पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई होनी है.
-
पीएम नरेंद्र मोदी आज भारत मंडपम में परीक्षा पर चर्चा करेंगे.
-
मराठा आरक्षण कार्यकर्ता मनोज जरांगे आज से रायगढ़ किले के दौरे पर
-
सोमवार को दोपहर में बिहार में प्रवेश करने से पहले ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ बंगाल के उत्तर दिनाजपुर जिले के इस्लामपुर के लिए रवाना होगी.
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बनी नयी सरकार के मंत्रिमंडल की पहली बैठक सोमवार को यानी आज होगी. इस बैठक में महाधिवक्ता के मनोनयन के साथ ही विधानमंडल के बजट सत्र की संभावित तिथि के साथ ही दूसरे अन्य प्रस्ताव पर चर्चा होगी और निर्णय लिया जायेगा. रविवार की शाम नीतीश कुमार के साथ भाजपा और जदयू के विधायकों ने मुख्यमंत्री और मंत्री पद की शपथ ली. कहा जा रहा है कि मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा मंत्रिमंडल विस्तार के बाद होगा. विस्तृत खबर
झारखंड सामान्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2023 के पहले दिन की परीक्षा में अभ्यर्थियों द्वारा पेपर लीक का आरोप लगाया गया. तीसरे पेपर (सामान्य ज्ञान) की परीक्षा का प्रश्न पत्र एक दिन पहले ही लीक हो जाने का आरोप है. अभ्यर्थियों के आरोप को झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) की ओर से गंभीरता से लिया गया. विस्तृत खबर
बिहार में पिछले तीन दिनों से तेजी से बदलते घटनाक्रम के बीच रविवार का दिन बिहार की राजनीति में एक नया इतिहास लेकर आया. सुबह जदयू और भाजपा कार्यालयों में नयी सरकार के गठन की पहले आधारशिला रखी गयी. फिर सीएम हाउस होते हुए इसका दावा राजभवन तक पहुंचा. शाम होते-होते मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अगुआई में एनडीए की सरकार का सत्तारोहण हो गया. 2005 के बाद बिहार में कई बार सत्ता के समीकरण बदले, लेकिन हर बार केंद्र में नीतीश कुमार ही रहे. विस्तृत खबर
बिग बॉस 17 के घर से अंकिता लोखंडे के बाहर हो गई हैं. विजेता के लिए सबसे मजबूत दावेदारों में से एक मानी जाने वाली पवित्र रिश्ता अभिनेत्री को चौथे स्थान पर बाहर कर दिया गया. अंकिता लोखंडे के उत्साही प्रशंसक हैरान हैं, क्योंकि उनका मानना था कि अभिनेत्री आसानी से कम से कम टॉप दो फाइनलिस्ट में शामिल होने की हकदार थी. विस्तृत खबर
अयोध्या के राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद बड़ी संख्या में श्रद्धालु देश- विदेश से दर्शन के लिए आ रहे हैं. रामलहर के आगे शीतलहर फीका पड़ रहा है. प्रभु श्री रामलला के प्रति मन में अगाध विश्वास के साथ कड़ाके की ठंड में श्रद्धालुओं का उल्लास कहीं से कम होने का नाम नहीं ले रहा है. यही वजह है कि प्राण प्रतिष्ठा के बाद से अब तक 6 दिनों में 18.75 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने रामलला का दर्शन पूजन किया है. विस्तृत खबर
पंजाब के बाद हरियाणा में भी आम आदमी पार्टी ने अकेले दम पर चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है. आप के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को कहा कि उनकी आम आदमी पार्टी (आप) हरियाणा की सभी 90 विधानसभा सीट पर अपने दम पर चुनाव लड़ेगी. विस्तृत खबर
Aaj Ka Rashifal,29 जनवरी 2024: आज तारीख है 29 जनवरी 2024 दिन सोमवार और आप अपना दैनिक राशिफल जानना चाहेंगे कि आपका आज का दिन आपकी राशि के अनुसार कैसा रहने वाला हैं.
देखें आज का राशिफल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










