AAP ने हरियाणा में अकेले चुनाव लड़ने का किया ऐलान, अरविंद केजरीवाल बोले- इस बात का है दुख

Updated:
विज्ञापन

अरविंद केजरीवाल ने कहा, केवल आम आदमी पार्टी ही लोगों को 24 घंटे बिजली आपूर्ति और अन्य सुविधाएं प्रदान कर सकती है जैसा कि उसने दिल्ली और पंजाब में किया है. क्या कांग्रेस, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और जननायक जनता पार्टी (जजपा) ऐसा कर सकती है? वे नहीं कर सकते.

विज्ञापन

पंजाब के बाद हरियाणा में भी आम आदमी पार्टी ने अकेले दम पर चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है. आप के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को कहा कि उनकी आम आदमी पार्टी (आप) हरियाणा की सभी 90 विधानसभा सीट पर अपने दम पर चुनाव लड़ेगी.

हरियाणा में I.N.D.I.A गठबंधन के साथ लोकसभा चुनाव लड़ेगी आप

अरविंद केजरीवाल ने हरियाणा में जहां विधानसभा चुनाव सभी 90 सीटों पर लड़ने की घोषणा की, तो उन्होंने I.N.D.I.A गठबंधन को थोड़ी राहत देते हुए कहा कि वह लोकसभा चुनाव 2024 साथ मिलकर लड़ेंगे. केजरीवाल ने कहा, आम आदमी पार्टी लोकसभा चुनाव विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) के साथ मिलकर लड़ेगी.

मुझे इस बात का है दुख: केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल ने हरियाणा के जींद में बदलाव जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, विधानसभा चुनाव सरकार बनाने के लिए लड़ेंगे. बड़ा दुख होता है, इधर भी आम आदमी पार्टी की सरकार और उधर भी आप की सरकार. लेकिन बीच वालों ने क्या गुनाह किया है. उन्होंने लोगों से कहा, आपके हाथ में है, बटन दबाकर इस बार हरियाणा में आम आदमी पार्टी की सरकार बनाना. ऐसा मेरा विश्वास है कि इस बार हरियाणा में भी आप की सरकार बनेगी.

Also Read: दिल्ली में ‘ऑपरेशन लोटस’? अरविंद केजरीवाल का दावा- बीजेपी चाहती है सरकार गिराना, विधायकों से कर रही है संपर्क

आप ही 24 घंटे बिजली दे सकती है : केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल ने कहा, केवल आम आदमी पार्टी ही लोगों को 24 घंटे बिजली आपूर्ति और अन्य सुविधाएं प्रदान कर सकती है जैसा कि उसने दिल्ली और पंजाब में किया है. क्या कांग्रेस, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और जननायक जनता पार्टी (जजपा) ऐसा कर सकती है? वे नहीं कर सकते. केवल आम आदमी पार्टी ही ऐसा कर सकती है. दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रतिद्वंद्वी पार्टियां कहती थीं कि अगर लोगों को बिल नहीं देना पड़ेगा तो उन्हें बिजली आपूर्ति नहीं की जाएगी. केजरीवाल ने कहा, पहले दिल्ली और पंजाब में रोजाना सात से आठ घंटे बिजली कटौती होती थी, लेकिन अब लोगों को 24 घंटे बिजली मिल रही है. हरियाणा में भी हम बिजली कटौती खत्म करेंगे.

केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर केजरीवाल ने साधा निशाना

दिल्ली के मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, उन्हें गिरफ्तार करने के लिए केंद्र सरकार ने पूरी ताकत लगा दी. मेरे पीछे आयकर विभाग, केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई), प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और दिल्ली पुलिस को लगा दिया. मैं जेल जाने से नहीं डरता. मैं हरियाणा का हूं और मैं उनसे कहना चाहता हूं कि किसी ‘हरियाणावाले’ को डराने की कोशिश मत कीजिए. मैं हरियाणा का बेटा हूं. ऐसा लगता है कि केजरीवाल देश का सबसे बड़ा आतंकवादी है, लेकिन केजरीवाल आतंकवादी नहीं बल्कि एक ‘कट्टर ईमानदार और कट्टर देशभक्त’ है.

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola