Today News Wrap: अरविंदर सिंह लवली ने आखिर अध्यक्ष पद से क्यों दिया इस्तीफा, पढ़ें शाम की बड़ी खबरें
Today News Wrap
Today News Wrap: दिल्ली प्रदेश कांग्रेस को तगड़ा झटका लगा है. पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली ने इस्तीफा दे दिया है. लोकसभा चुनाव 2024 के बीच आम आदमी पार्टी को भी चुनाव आयोग की ओर से तगड़ा झटका लगा है. आयोग ने आप के चुनावी गीत पर रोक लगा दी है. पढ़ें शाम की बड़ी खबरें
अध्यक्ष पद से अरविंदर सिंह लवली ने आखिर क्यों दिया इस्तीफा
दिल्ली प्रदेश कांग्रेस से अरविंदर सिंह लवली ने इस्तीफा दे दिया है. आम आदमी पार्टी से लोकसभा चुनाव के लिए गठबंधन और कन्हैया कुमार को पार्टी प्रत्याशी बनाए जाने के बाद लवली ने अध्यक्ष पद से किनारा कर लिया. यहां पढ़ें पूरी खबर
AAP के चुनावी गीत पर चुनाव आयोग ने लगाई रोक
लोकसभा चुनाव 2024 के बीच आम आदमी पार्टी को चुनाव आयोग की ओर से तगड़ा झटका लगा है. आयोग ने आप के चुनावी गीत पर रोक लगा दी है. यहां पढ़ें पूरी खबर
बिहार के दूसरे चरण में महिलाओं के वोट से तय होगी जीत-हार
बिहार के दूसरे चरण के मतदान की स्टेटस रिपोर्ट जिला प्रशासन की ओर से जारी की गयी है. दूसरे फेज में बिहार की जिन पांच सीटों पर मतदान हुआ है उन सभी सीटों पर महिला मतदाताओं ने पुरुष वोटरों से आगे बढ़कर मतदान किया है. यहां पढ़ें पूरी खबर
बस और कंटेनर में टक्कर में दो जवानों की मौत
बिहार के गोपालगंज में भीषण सड़क हादसा हुआ है. लोकसभा चुनाव 2024 के तीसरे फेज के मतदान की ड्यूटी पर जा रहे सुरक्षाकर्मियों की बसों और कंटेनर के बीच जोरदार टक्कर हो गयी. यहां पढ़ें पूरी खबर
बिहार से दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद भी भेजे गए नाबालिग बच्चे
बिहार के अररिया और पूर्णिया से बच्चों को अवैध तरीके (Human Trafficking) से सहारनपुर ले जा रहे पांच मौलवी पकड़े गए थे. इनसे पूछताछ में कई बड़े खुलासे हुए हैं. यहां पढ़ें पूरी खबर
यूपी बोर्ड 10वीं टॉपर से प्रियंका गांधी ने की बात
छोटे से शहर सीतापुर की प्राची निगम ने यूपी बोर्ड की 10वीं की परीक्षा में टॉप किया है. इन दिनों वो अपनी उपलब्धि के लिए चर्चा में है. यहां पढ़ें पूरी खबर
दुमका में 2 सड़क दुर्घटना में 3 की मौत
दुमका में 2 अलग अलग सड़क हादसे में 3 लोगों की मौत हो गयी है. पहली घटना नगर थाना क्षेत्र की है. जहां अज्ञात वाहन की चपेट में आकर दो की मौत हो गयी. यहां पढ़ें पूरी खबर
पीएम मोदी चार मई को आ सकते हैं पलामू
पीएम मोदी चार मई को झारखंड के पलामू आने वाले हैं. जहां वे पलामू लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी विष्णु दयाल राम के पक्ष में के एक जनसभा को संबोधित करेंगे. इसकी पूरी रूपरेखा तैयार हो गयी है. यहां पढ़ें पूरी खबर
IPL का पहला अर्धशतक जड़ने के बाद ध्रुव जुरेल ने परिवार संग मनाया जश्न
IPL 2024 का 44वां मुकाबला शनिवार को लखनऊ सुपर जायंट्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला गया. मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स टीम ने शानदार जीत दर्ज की. यहां पढ़ें पूरी खबर
महादेव सट्टेबाजी ऐप मामले साहिल खान गिरफ्तार
एक्टर साहिल खान को महादेव सट्टेबाजी ऐप मामले में मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. साहिल ने स्टाइल और एक्सक्यूज मी जैसी फिल्मों में काम किया है. साहिल अब फिल्मों की दुनिया से दूर हो गए है और अब वो एक फिटनेस एक्सपर्ट बन गए है. यहां पढ़ें पूरी खबर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










