Today News Wrap: झारखंड बीजेपी को झटका, संजय सिंह को जमानत, देखें दिनभर की बड़ी खबरें

Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 02 Apr 2024 10:17 PM

विज्ञापन

news wrap

Today News Wrap: देश-दुनिया में आज दिनभर की बड़ी खबरें आईं. जो सुर्खियों में रहीं. झारखंड बीजेपी को मंगलवार को बड़ा झटका लगा. गिरिनाथ सिंह ने पार्टी से इस्तीफा देकर राजद का दामन थाम लिया. आम आदमी पार्टी के नेता और सांसद संजय सिंह को जमानत मिल गई है. कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए उम्मीदवारों की एक और सूची जारी कर दी है. पढ़ें एक साथ आज दिनभर की बड़ी खबरें.

विज्ञापन

झारखंड में बीजेपी नेता गिरिनाथ सिंह ने पार्टी से दिया इस्तीफा

झारखंड में बीजेपी को तगड़ा झटका लगा है. दिग्गज नेता गिरिनाथ सिंह ने पार्टी छोड़कर राजद का दामन थाम लिया है. पढ़ें पूरी खबर

कांग्रेस ने 17 लोकसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी की

कांग्रेस ने मंगलवार को लोकसभा के लिए एक और सूची जारी कर दी है. इस सूची में 17 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया गया है. पढ़ें पूरी खबर

AAP सांसद संजय सिंह को मिली जमानत

आम आदमी पार्टी के नेता और सांसद संजय सिंह को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिल गई है. पढ़ें पूरी खबर

बिहार में BJP को झटका, सांसद अजय निषाद कांग्रेस में शामिल

लोकसभा चुनाव 2024 की शुरुआत से पहले नेताओं का एक पार्टी से दूसरी पार्टी में आने-जाने का दौर जारी है. इसी क्रम में बिहार बीजेपी को तगड़ा झटका लगा है. सांसद अजय निषाद कांग्रेस में शामिल हो गए हैं. पढ़ें पूरी खबर

राजस्थान के कोच शेन बॉन्ड ने रियान पराग की तारीफ की

मुंबई इंडियंस के खिलाफ सोमवार को खेले गए मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के स्टार खिलाड़ी रियान पराग ने शानदार पारी खेली और टीम को जीत दिलाई. पराग ने 54 रनों की नाबाद पारी खेली. उनकी इस पारी के लिए कोच शेन बॉन्ड ने उनकी जमकर तारीफ की है. पूरी खबर पढ़ें

मैदान का फाइनल ट्रेलर हुआ रिलीज

बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन आज अपना बर्थडे मना रहे हैं. इस बीच बड़ी खबर कि उनके जन्मदिन के अवसर पर मैदान फिल्म का ट्रेलर जारी हुआ है. पूरी खबर यहां पढ़ें

जूनियर असिस्टेंट के पदों पर निकली नियुक्ति

दिल्ली जल बोर्ड के इस नोटिफिकेशन के तहत कुल मिलाकर 760 पदों पर भर्ती निकाली गई है. पूरी खबर यहां पढ़ें

सोने की कीमत 0.45 प्रतिशत यानी 305 रुपये प्रति दस ग्राम चढ़कर 68,594 रुपये हो गया

MCX पर पांच अप्रैल को डिलिवर होने वाले सोने की कीमत 0.45 प्रतिशत यानी 305 रुपये प्रति दस ग्राम चढ़कर 68,594 रुपये हो गया है. जबकि, पांच जून को डिलिवर होने वाले दस ग्राम सोने की कीमत 0.67 प्रतिशत यानी 456 रुपये की तेजी के साथ 68,787 रुपये पर पहुंच गया है. पूरी खबर यहां पढ़ें

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola