Maidaan Final Trailer: अजय देवगन के बर्थडे पर मैदान का फाइनल ट्रेलर हुआ रिलीज, बोले- दिल एक, समझ एक, सोच एक…

Maidaan
Maidaan Final Trailer: मैदान का ट्रेलर आज अजय देवगन के जन्मदिन पर जारी कर दिया गया है. इसमें अजय के साथ-साथ प्रियामणि, गजराज राव भी है.
Maidaan Final Trailer Out: अजय देवगन के 55वें बर्थडे पर मैदान का फाइनल ट्रेलर जारी कर दिया गया है. स्पोर्ट्स ड्रामा ‘मैदान में अजय अलग अंदाज और किरदार में दिखे है. ट्रेलर में भारतीय फुटबॉल के गोल्डन युग को दिखाया गया है. इसमें प्रियामणि, अजय की पत्नी के किरदार में दिखी है. हालांकि पहले भी मैदान का एक ट्रेलर जारी हुआ था, जिसे दर्शकों ने पॉजिटिव रिस्पांस दिया था. अब इस ट्रेलर पर फैंस प्यार बरसा रहे हैं.
मैदान का फाइनल ट्रेलर हुआ जारी
मैदान में अजय देवगन, प्रियामणि के अलावा गजराज राव भी अहम रोल प्ले करते दिखे हैं. इसका ट्रेलर एक्स पर शेयर कर अजय ने लिखा, दिल एक, समाज एक, सोच एक! एस.ए. रहीम और उनकी टीम इंडिया की अनकही सच्ची कहानी के गवाह बनें, आजो मैदान में, 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में! 2 मिनट के इस ट्रेलर की शुरुआत प्रियामणि से होती है, जो अपने पति अजय को हौसला देती है. वो कहती है कि 1950 के दशक में भारत ओलंपिक में फुटबॉल जीत सकता है. ट्रेलर काफी रोमांचक है और दर्शकों को पसंद आ रही है.
बॉक्स ऑफिस पर होगा मैदान और बड़े मियां छोटे मियां का क्लैश
मैदान में अजय देवगन सैयद अब्दुल रहीम के किरदार में दिखे है और इसकी कहानी 1952 से 1962 के बीच की है. इस यूजर्स अलग-अलग रिएक्शन दे रहे हैं. एक मीडिया यूजर ने लिखा, मास्टरपीस लोड हो रहा है… विंटेज अजय देवगन साहब एक और क्लासिक के साथ. एक यूजर ने लिखा, ब्लॉकबस्टर होगी ये फिल्म. बता दें कि मैदान के साथ बड़े मियां छोटे मियां भी रिलीज होगी. इसमें अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ है. दोनों फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर क्लैश देखने को मिलेगा. वहीं, पिछले बार एक्टर विकास बहल के फिल्म शैतान में नजर आए थे, जो आर माधवन से भिड़ते दिखे थे. आर माधवन इसमें विलेन बने थे, जो अजय की बेटी को अपने वश में कर लेता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










