Ajay Devgn Birthday: जब अजय देवगन को मारने के लिए लोग पड़ गए थे पीछे, बेटे को बचाने के लिए पिता वीरू ने किया था ये काम

Ajay Devgn Rejected Films
Ajay Devgn Birthday: अजय देवगन बॉलीवुड के टैलेंटेड एक्टर हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत फिल्म ‘फूल और कांटे’ से की. उसके बाद उन्होंने कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया.
Ajay Devgn Birthday: फिल्म इंडस्ट्री के दमदार और टैलेंटेड एक्टर अजय देवगन आज अपना 55वां जन्मदिन मना रहे हैं. अजय एक एक्टर होने के अलावा एक निर्देशक और निर्माता भी है. उन्होंने फिल्मों की दुनिया में साल 1991 में ‘फूल और कांटे’ से कदम रखा. मूवी में उनके एंट्री सीन पर सिनेमाघरों में खूब तालियां बजी थी. वैसे तो उनसे जुड़ी कई किस्से फैंस जानते होंगे, लेकिन क्या आपको पता है कि एक बार सड़क पर उन्हें पीटने के लिए 20-25 लोगों ने घेर लिया था. आपको बताते है पूरा किस्सा.
जब अजय देवगन को 15-20 लोगों ने घेर लिया था
अजय देवगन ने एक बार शो यादों की बारात में एक किस्सा बताया था, जिसे आप शायद ही जानते होंगे. अजय ने बताया था कि उनकी एक व्हाइट रंग की जीप थी. जिसपर वो अक्सर अपने दोस्तों के साथ घूमने जाते थे. एक बार जब वो अपने दोस्तों के साथ घूम रहे थे, तभी अचानक सड़क पर दौड़ते हुए एक बच्चा उनके जीप के सामने आ गया था. हालांकि अजय ने कार रोक दी और उसे बच्चे को कुछ नहीं हुआ, लेकिन वहां मौजूद 20-25 लोगों ने एक्टर को घेर लिया.
जब अजय की मदद के लिए 200 फाइटर्स लेकर पहुंचे थे वीरू देवगन
उस समय अजय देवगन और उनके दोस्त इतने सारे लोगों को देखकर काफी डर गए थे. ये बात जैसे ही अजय के पिता वीरू देवगन को पता चली, वो 150-200 फाइटर्स लेकर उसकी मदद के लिए आ गए. इतने फाइटर्स को देखकर वो लोग काफी डर गए और वहां से चले गए. बता दें कि अजय ने फिल्म इंडस्ट्री को कई बेहतरीन फिल्में दी है, जिसमें गंगाजल, युवा, राजनीति, सिंघम, सिंघम अगेन, दृश्यम, भोला, शैतान, लीजेंड ऑफ भगत सिंह, रेनकोट, रेड, अपहरण, कयामत, खाकी, वन्स अपॉन अ टाइम इन मुम्बई जैसी फिल्में शामिल है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










