Today News Wrap: आज महाराष्ट्र, कर्नाटक और तमिलनाडु जाएंगे पीएम मोदी, पढ़ें सुबह की बड़ी खबरें

Published by : Amitabh Kumar Updated At : 19 Jan 2024 7:24 AM

विज्ञापन

Today News Wrap

Today News Wrap- दिल्ली की 3 और सिक्किम की एक राज्यसभा सीट के लिए वोटिंग सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक होगी. राम मंदिर के गर्भगृह में विराजमान रामलला की पहली तस्वीर सामने आई. यहां पढ़ें सुबह की बड़ी खबरें

विज्ञापन

19 जनवरी 2024 की बड़ी खबरें

  • श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अनुसार 19 जनवरी शुक्रवार को सुबह 9 बजे से प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान शुरू होगा.

  • विदेश मंत्री एस जयशंकर शुक्रवार से शुरू हो रहे गुटनिरपेक्ष आंदोलन (एनएएम) के दो-दिवसीय शिखर सम्मेलन में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए कंपाला में हैं.

  • राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र शुक्रवार को 11 बजे सोलहवीं विधानसभा के सत्र में अभिभाषण देंगे.

  • सुनहरी मस्जिद मामले में दायर याचिका पर आज दिल्ली हाईकोर्ट सुनवाई करेगा.

  • भारतीय महिला हॉकी टीम का जापान से मुकाबला आज

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज महाराष्ट्र, कर्नाटक और तमिलनाडु जाएंगे और तीनों ही राज्यों में विभिन्न विकास परियोजनाओं की शुरुआत करेंगे.

  • दिल्ली की 3 और सिक्किम की एक राज्यसभा सीट पर चुनाव होने वाला है.

  • स्किल डेवलपमेंट केस में चंद्रबाबू नायडू की जमानत के खिलाफ आंध्र प्रदेश सरकार की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई होगी.

Ayodhya Ram Mandir LIVE: राम मंदिर के गर्भगृह में विराजमान रामलला की पहली तस्वीर देखें यहां

Ayodhya Ram Mandir Pran Pratishtha Live: अयोध्या में श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी 2024 को होगी. पीएम नरेंद्र मोदी प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान में मौजूद रहेंगे. मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा पूजा का शुक्रवार को चौथा दिन है. रामलला की मूर्ति गर्भगृह में स्थापित की गई है. इसके साथ मूर्ति की पहली तस्वीर सामने आ गई है. श्यामल रंग की इस मूर्ति के चेहरे पर पीले रंग का कपड़ा बंधा है. विस्तृत खबर

झारखंड: कोहरे, ठंड और बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, पांचवीं तक की कक्षाएं सुबह 10 बजे से, फ्लाइट रद्द

पश्चिमी विक्षोभ के असर से गुरुवार को लगभग पूरे झारखंड में कोहरा छाया रहा. सूरज के दर्शन नहीं होने और ठंड की वजह से लोग घरों में ही दुबके रहे. वहीं, दोपहर बाद ही सड़कों पर चहल-पहल बढ़ी. उधर, कई जिलों में बारिश भी हुई. मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, सबसे अधिक 54.4 मिमी बारिश सिमडेगा में हुई, जबकि मनोहरपुर में 43.6 मिमी, चाईबासा में 18.1 मिमी, चक्रधरपुर में 52.2 मिमी, बोकारो में 11.4 मिमी, दुमका में 14.7 मिमी और मैथन में 16.8 मिमी बारिश दर्ज की गयी. राज्य के दक्षिण व मध्य भाग के कई इलाके में भी बारिश हुई है. विस्तृत खबर

गुजरात: वडोदरा नौका हादसे में अबतक 14 बच्चों और दो शिक्षकों की मौत, पीएम मोदी ने जताया दुख, मुआवजे की घोषणा

गुजरात के वडोदरा से बड़े हादसे की खबर आ रही है. बताया जा रहा है कि हरनी झील में छात्रों से भरी नाव पलट गई, जिसमें 14 बच्चों और दो शिक्षकों की मौत हो गई. जबकि 20 लोगों को बचाया गया है. राहत और बचाव कार्य तेजी से चलाया जा रहा है. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दो दर्जन छात्र और चार शिक्षक पिकनिक मनाने आए थे और हरनी झील में नाव की सवारी कर रहे थे तभी दोपहर में यह हादसा हो गया. विस्तृत खबर

Bihar Politics: मोहन यादव यदुवंश और कृष्ण से नहीं भटके, लालू या नीतीश का जानें क्यों नहीं लिया नाम

मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव अपने एक दिवसीय यात्रा पर गुरूवार को पटना पहुंचे. पटना पहुंचते ही उन्होंने लालू या नीतीश का बिना नाम लिए उनपर तंज कसने और बिहार के पिछड़ेपन पर सवाल खड़ा करने का कोई अवसर नहीं छोड़ा. बिहार के पिछड़ेपन पर उन्होंने सवाल खड़े करते हुए कहा कि बिहार का नाम वृंदावन बिहारी लाल से जुड़ा है. उत्तर प्रदेश के साथ बिहार का नाम आता है. विस्तृत खबर

Fih Olympic Qualifiers 2024: शूटआउट में जर्मनी से हारा भारत, पेरिस ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने का एक और मौका

भारतीय महिला हॉकी टीम गुरुवार को एफआईएच ओलंपिक क्वालीफायर के दूसरे सेमीफाइनल में निर्धारित समय में 2-2 की बराबरी के बाद हुए शूट-आउट में जर्मनी से 3-4 से हार गयी. इस जीत से जर्मनी ने पेरिस ओलंपिक के लिए अपना टिकट पक्का कर लिया है. निर्धारित समय में भारत के लिए दीपिका (15वें मिनट) और इशिका चौधरी (59वें मिनट) ने गोल किये. जर्मनी के लिए दोनों गोल चार्लोट स्टेपनहॉर्स्ट (27वें, 57वें) ने दागे. मुकाबला मरांग गोमके एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में खेला गया. विस्तृत खबर

Iran Pakistan Conflict: युद्ध हुआ तो पाकिस्तान कितना भारी पड़ेगा ईरान पर? जानें किसके पास कितनी ताकत

पाकिस्तान और ईरान के बीच तनाव जारी है. गुरुवार सुबह पाकिस्तान की ओर से ईरान में हवाई हमले किये जिनमें चार बच्चों और तीन महिलाओं की मौत हो गई. इस बात की जानकारी ईरान के सरकारी टेलीविजन चैनल की ओर से दी गई है. सिस्तान और बलूचिस्तान प्रांत के डिप्टी गवर्नर अली रजा मरहमती ने फोन पर एक साक्षात्कार में हताहतों की संख्या के बारे में बताया है. आपको बता दें कि ईरान के मंगलवार रात को पाकिस्तान में हमले शुरू करने के बाद 18 जनवरी के तड़के पाकिस्तान ने ये हमले किए जिसके बाद तनाव और बढ़ गया है. इस बीच आइए हम आपको दोनों देशों के तुलनात्मक सैन्य शक्ति के बारे में बताते हैं. विस्तृत खबर

Aaj Ka Rashifal,19 जनवरी 2024: मेष, तुला, कुंभ समेत इन राशियों के लिए दिन रहेगा शुभ, पढ़ें आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal,19 जनवरी 2024: आज तारीख है 19 जनवरी 2024 दिन शुक्रवार और आप अपना दैनिक राशिफल  जानना चाहेंगे कि आपका आज का दिन आपकी राशि के अनुसार कैसा रहने वाला हैं. विस्तृत खबर

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola