Aaj Ka Rashifal,19 जनवरी 2024: मेष, सिंह, मीन समेत इन राशियों के लिए दिन रहेगा शुभ, पढ़ें आज का राशिफल
Published by : Shaurya Punj Updated At : 19 Jan 2024 8:44 AM
Aaj Ka Rashifal, 19 जनवरी 2024 : मेष से मीन तक के राशिवालों के लिए आज का दिन वैसे तो औसत रहेगा लेकिन दिन को खुशनुमा बनाने के लिए एक बार आज का राशिफल जरूर पढ़ लीजिए. ताकि आप पूरे दिन की प्लानिंग कर सकें.
Aaj Ka Rashifal,19 जनवरी 2024: आज तारीख है 19 जनवरी 2024 दिन शुक्रवार और आप अपना दैनिक राशिफल जानना चाहेंगे कि आपका आज का दिन आपकी राशि के अनुसार कैसा रहने वाला हैं.
देखें आज का राशिफल
मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
जिनके विवाह को पांच वर्ष से अधिक का समय हो चुका है उन्हें एक दूसरे को और अच्छे से समझने में सहायता मिलेगी. आर्थिक क्षेत्र में बड़ा लाभ मिलने की संभावना हैं.यात्रा के योग बनेंगे. लाभ होगा. राज्य से परेशानी हो सकती है. स्त्री को कष्ट. जायदाद वृद्धि के योग बनेंगे.
शुभ रंग: स्लेटी
शुभ अंक: 7
वृष (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
यदि आप संगीत या कला के क्षेत्र में अपना करियर बनाने का विचार कर रहे है तो आज के दिन किसी का सहयोग प्राप्त होगा जो आगे चलकर बहुत काम आएगा. ऐसे में उत्तेजित होने से बचे और सोच-समझ कर ही कोई निर्णय ले.फालतू खर्च होगा. कुसंगति से बचें. चोट व रोग से बचें. विवाद न करें. आवश्यकताएं बढ़ेंगी. आर्थिक तंगी हो सकती है.
शुभ रंग: केसरी
शुभ अंक: 6
Also Read: Taurus Horoscope Today: वृषभ राशि वालों को अचानक से लाभ मिल सकता है, आज 19 जनवरी 2024 का राशिफल
मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
यदि आप किसी के साथ साझेदारी में व्यापार करते है तो आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है. कुछ ऐसे समझौते होंगे जो शुभ फल देने वाले होंगे. ऐसे में सतर्क रहे और किसी भी अवसर को हाथ से ना जाने दे अन्यथा प्रतिद्वंद्वी आपसे यह अवसर छीन भी सकते है.
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 4
कर्क (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
घर की बातो को बाहर कहने से बचे अन्यथा आपके शत्रु इसका लाभ उठा सकते है. घर का वातावरण आध्यात्मिक रहने की संभावना है. यात्रा, नौकरी व निवेश मनोनुकूल रहेंगे. बकाया वसूली होगी. व्यवसाय ठीक चलेगा. विवाद न करें. नेत्र पीड़ा की संभावना है. कुछ लाभ संभव है.
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 9
सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
नौकरी कर रहे लोगों को अपने बॉस से प्रोत्साहन मिलेगा. आपके सहकर्मी भी भरपूर सहयोग देंगे. यदि आप सरकारी नौकरी करते है तो सचेत रहे क्योंकि विरोधी अहित करने का प्रयास कर सकते है.राजकीय सहयोग प्राप्त होगा. धर्म-कर्म में रुचि रहेगी. व्यवसाय ठीक चलेगा. आय बढ़ेगी.
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 5
Also Read: Leo Horoscope Today: सिंह राशि वालों को कुछ नए अवसर प्राप्त होंगे, जानें 19 जनवरी 2024 का राशिफल
कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
यदि भाई या बहन में से कोई नौकरी करता है तो उसकी जॉब पर संकट आ सकता है. ऐसे में उनका प्रोत्साहन करे और बुरा कहने से बचें. परिवार में किसी पुरानी बात को लेकर विवाद चल रहा है तो वह सुलझ जाएगा.
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 3
तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
यदि आपके विवाह को ज्यादा समय नहीं हुआ है तो आज के दिन पत्नी के साथ संबंधों में खटास उत्पन्न होगी. कोई बात ऐसी होगी जो आपको दिल ही दिल में चुभेगी लेकिन आप उनसे कह नहीं पाएंगे.
शुभ रंग: ग्रे
शुभ अंक: 2
वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
दिखाई देंगे लेकिन मन ही मन कोई बात परेशान कर सकती है. किसी अपने के द्वारा इस बारे में सलाह तो दी जाएगी लेकिन आप उस पर इतना ध्यान नहीं देंगे.संपत्ति के कार्य लाभ देंगे. थकान महसूस होगी. रोजगार में वृद्धि होगी. प्रसन्नता रहेगी. कष्टों में वृद्धि के योग हैं.
शुभ रंग: मैरून
शुभ अंक: 7
धनु (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
कोचिंग सेंटर में पढ़ते है तो सहपाठियों के साथ मिलकर कुछ नया करने का विचार मन में आएगा. करियर को लेकर चिंता रहेगी और उस संबंध में ऐसा निर्णय लिया जा सकता है जो आगे चलकर नुकसानदायक रह सकता है.रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे. स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा. व्यवसाय मनोनुकूल लाभ होगा.
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 6
मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
यदि आप बाहर से खाना मंगवा कर खाना खाते है तो आज के दिन घर का बना खाना खाए या किसी और जगह से खाए. स्वास्थ्य को लेकर सजग रहे और तला-भुना खाने से बचें. व्यायाम करने की भी आदत डाले.
शुभ रंग: संतरी
शुभ अंक: 9
कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
यदि आप अपने प्रेमी से दूर रहते है तो आज के दिन उनसे मिलने का प्लान बन सकता है. हालाँकि इसमें कई अड़चने आएगी और शायद आप उनसे मिल भी ना पाए. ऐसे में निराश होने की बजाए समझदारी से काम लेंगे तो स्थिति बेहतर होगी.
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 1
मीन (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
स्कूल के छात्र अपनी परीक्षा को लेकर सजग होंगे और कुछ नया करने का प्रयास करेंगे. ऐसे में किसी भी निर्णय को लेने से पहले अपनों से बड़ो के साथ विचार-विमर्श अवश्य कर ले. भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी. उत्साहवर्धक सूचना मिलेगी.
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 8
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










