Today News Wrap: केजरीवाल की मुश्किलें बढ़ीं, ABVP कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प, पढ़ें दिनभर की बड़ी खबरें

Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 15 Apr 2024 3:47 PM

विज्ञापन

evening news wrap

Today News Wrap: सोमवार को देश-दुनिया से कई बड़ी खबरें आईं. जो दिनभर सुर्खियों में रहीं. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं. इधर पटना में ABVP कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प हुई. यहां आप एक साथ बड़ी खबरों को देख सकते हैं.

विज्ञापन

Today News Wrap: 23 अप्रैल तक केजरीवाल को रहना होगा तिहाड़ में

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को 23 अप्रैल तक तिहाड़ जेल में रहना होगा. राऊज एवेन्यू कोर्ट ने उनकी न्यायिक हिरासत 23 अप्रैल तक के लिए बढ़ा दी है. पूरी खबर यहां पढ़ें

सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग मामले में दो संदिग्ध गिरफ्तार

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के घर के बाहर रविवार को सुबह दो अज्ञात लोगों ने गोलीबारी की. गोलीबारी की घटना के बाद अभिनेता के घर की सुरक्षा बढ़ा दी है. इस बीच खबर है कि इस मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम ने दो संदिग्धों को गिरप्तार किया है. पूरी खबर यहां पढ़ें

अतीक अहमद के दोनों बेटे अली और उमर की भी हिस्ट्रीशीट खुली

माफिया अतीक अहमद के दो बेटों उमर और अली की भी खुल्दाबाद थाने में हिस्ट्रीशीट खुल गई है. उमर की हिस्ट्रीशीट को 57 बी और अली अहमद की हिस्ट्रीशीट को 48 बी नंबर दिया गया है. पूरी खबर यहां पढ़ें

MI vs CSK मैच में पोलार्ड और अंपायर के बीच हुई तिखी बहस

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में रविवार को मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया. जिसमें चेन्नई ने मुंबई को हरा दिया. मैच के दौरान पोलार्ड और अंपायर के बीच बहस भी हुई. पूरी खबर यहां पढ़ें

रांची में चैती छठ पूजा में अर्घ्य देने जा रहे 3 लोगों की सड़क हादसे में मौत, आधा दर्जन से अधिक घायल

रांची के रातू में बड़ा सड़क हादसा हो गया. इस दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई है और 8 लोग घायल हो गए हैं. घटना के बाद घायलों के इलाज के लिए रिम्स भेजा गया. पूरी खबर यहां पढ़ें

लोकसभा चुनाव 2024: पाकुड़ में कार की डिक्की से मिली 17 लाख की अवैध लॉटरी, पुलिस ने कार जब्त कर ड्राइवर को भेजा जेल

Lok Sabha Election 2024: पाकुड़-लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर लगातार वाहनों की जांच की जा रही है. इसी क्रम में झारखंड के पाकुड़ जिले के पाकुड़ थाना क्षेत्र के चौड़ामोड़ चेकपोस्ट के निकट हिरणपुर पुलिस द्वारा करीब 17 लाख रुपए की अवैध लॉटरी बरामद की गयी. पुलिस ने कार जब्त करते हुए वाहन चालक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. पूरी खबर यहां पढ़ें

चतरा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, रंगदारी व लेवी मांगने वाले टीएसपीसी के 4 उग्रवादी गिरफ्तार

चतरा, दीनबंधु : चतरा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने तृतीय सम्मेलन प्रस्तुति कमेटी (टीएसपीसी) के 4 उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है. ये सभी उग्रवादी विकास कार्य का ठेका लेने वाले ठेकेदारों और कोयला व्यवसायियों से लेवी वसूलते थे. चतरा पुलिस ने यह जानकारी दी है. पूरी खबर यहां पढ़ें

रांची में कारोबारी से हुई 4 लाख की लूट, पुलिस जांच में जुटी

रांची में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं और वे लगातार लूट को अंजाम दे रहे हैं. खबर है कि रातु नगर थाना क्षेत्र के मखमंद्रो बाजार के पास एक जमीन व्यापारी से सोने की चेन व 4 लाख रुपये की लूट हुई है. पूरी खबर यहां पढ़ें

पटना में ABVP कार्यकर्ताओं और पुलिस में झड़प

शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक के आवास को घेरने पहुंचे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प हो गई. पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया है. एबीवीपी कार्यकर्ता यूनिवर्सिटी के खिलाफ शिक्षा विभाग की कार्रवाई का विरोध कर रहे थे. पूरी खबर यहां पढ़ें

यूपी के सीए योगी आदित्यनाथ ने बिहार में की जनसभा

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को बिहार के औरंगाबाद और नवादा में जनसभाओं को संबोधित किया. सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने मोदी सरकार के काम गिनाए और लालू परिवार पर हमला बोला. इस दौरान उन्होंने अपराधियों और माफियाओं के इलाज का तरीका भी बताया. पूरी खबर यहां पढ़ें

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola