चतरा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, रंगदारी व लेवी मांगने वाले टीएसपीसी के 4 उग्रवादी गिरफ्तार

प्रेस कॉन्फ्रेंस करती चतरा पुलिस.
चतरा पुलिस ने उग्रवादियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए टीएसपीसी के 4 सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है. ये लोग रंगदारी और लेवी वसूलते थे.
Table of Contents
चतरा, दीनबंधु : चतरा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने तृतीय सम्मेलन प्रस्तुति कमेटी (टीएसपीसी) के 4 उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है. ये सभी उग्रवादी विकास कार्य का ठेका लेने वाले ठेकेदारों और कोयला व्यवसायियों से लेवी वसूलते थे. चतरा पुलिस ने यह जानकारी दी है.
टंडवा, पिपरवार के अलावा रांची के कई इलाकों से वसूलते थे लेवी
चतरा पुलिस ने सोमवार (15 अप्रैल) को बताया कि जिले के कोयलांचल क्षेत्र टंडवा एवं पिपरवार थाना इलाके के साथ-साथ रांची जिला के खलारी, मैक्लुस्कीगंज, बुढ़मू, रातू थाना क्षेत्र में खनन एवं विकास कार्यों से जुड़े व्यवसायियों से रंगदारी एवं लेवी के लिए उनका भयादोहन करते थे.
चतरा पुलिस ने उग्रवादियों की गिरफ्तारी के लिए बनाई थी एसआईटी
पुलिस ने बताया कि प्रतिबंधित टीएसपीसी उग्रवादी संगठन के 4 सक्रिय उग्रवादियों को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है. पुलिस ने व्यवसायियों के मन से उग्रवादियों का डर दूर करने के लिए एक टीम बनाकर छापेमारी की और इन्हें गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार उग्रवादियों के पास से अवैध आग्नेयास्त्र एवं अन्य सामान बरामद हुए हैं.
चतरा के पिपरवार थाना में दर्ज हुआ मुकदमा
ये सभी उग्रवादी चतरा जिले के पिपरवार थाना क्षेत्र के सेंगाबिलारी गांव में जय अंबे ट्रांसपोर्ट कंपनी के हाईवा में आगजनी की घटना, ग्राम जामडीह स्थित श्री इंरप्राईजेज कंपनी की हाईवा को जलाने में शामिल रहे हैं. इनके खिलाफ पिपरवार थाना में कांड संख्या 14/2024 दर्ज कर लिया गया है. इनके खिलाफ 25(1-A)/ 25 (1-8)a/26/35 Arms Act, 17 CLA Act & 17/18/20 UAP Act के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है.
कोयला व्यापारियों से भी लेवी वसूलते थे टीएसपीसी के उग्रवादी
पुलिस ने बताया कि ये उग्रवादी पिछले कुछ दिनों से चतरा जिले के पिपरवार एवं टंडवा थाना क्षेत्र में कोयला व्यापारियों और विकास कार्य करने वाले ठेकेदारों को धमकी देकर उनसे वसूली करते थे. इन्होंने कोयलांचल में कोल-परिचालन में लगे हाईवा में आगजनी की घटना को अंजाम दिया गया था, जिसकी वजह से कोयला व्यापारियों के साथ-साथ आम लोगों में भी भय का माहौल बन गया था.
इस तरह हुई टीएसपीसी के 4 उग्रवादियों की गिरफ्तारी
उग्रवादी संगठन के सदस्यों की शीघ्र गिरफ्तारी एवं कोयला तथा विकास कार्यों से जुड़े व्यापारियों के मन में उग्रवादियों की धमकी से उत्पन्न डर को दूर करने के लिए चतरा के एसपी विकास कुमार ने टंडवा के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया. टीम ने तेजी से जांच की और तकनीकी सहयोग लेते हुए लगातार छापेमारी शुरू कर दी. छापेमारी में पुलिस को टीएसपीसी के इन 4 उग्रवादियों की गिरफ्तारी में सफलता मिली.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




