Today News Wrap: राजस्थान में आज से उज्ज्वला गैस सिलेंडर 450 रुपये में मिलेगा, पढ़ें आज की बड़ी खबर
Published by : Amitabh Kumar Updated At : 01 Jan 2024 7:37 AM
Today News Wrap
Today News Wrap- पूरी दुनिया में नये साल का जश्न मनाया जा रहा है. लोग अपने अपने धर्मिक स्थल पहुंचकर सुबह से ही प्रार्थना कर रहे हैं. इस बीच आइए नजर डालते हैं देश-दुनिया की बड़ी खबरों पर
एक जनवरी की बड़ी खबरें
-
-स्पेस एजेंसी इसरो श्रीहरिकोटा से आज एक्सपोसैट लॉन्च करने जा रहा है. यह तीसरा स्पेस ऑब्जर्वेटरी मिशन है, इसके पहले आदित्य L1 और एस्ट्रोसैट को भेजने का काम किया जा चुका है.
-
-दिल्ली बीजेपी आज से 15 जनवरी तक राम मंदिर उद्घाटन से पहले चलाएगी अभियान, घर-घर जाकर देंगे निमंत्रण
-
-केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज मथुरा जाएंगें.
-
-राजस्थान में आज से उज्ज्वला गैस सिलेंडर 450 रुपये में मिलेगा
महाराष्ट्र, गोवा, पश्चिम बंगाल और जम्मू-कश्मीर में पूरे उत्साह और उल्लास के साथ लोगों ने जश्न मनाते हुए नववर्ष 2024 का स्वागत किया. राजधानी मुंबई में हजारों की संख्या में लोग रविवार रात गेटवे ऑफ इंडिया, मरीन ड्राइव, गिरगांव चौपाटी और अन्य स्थानों पर एकत्र हुए और नये साल का जश्न मनाया. कई लोगों ने प्रसिद्ध सिद्धिविनायक और मुंबादेवी मंदिरों और गिरजाघरों सहित धार्मिक स्थानों में जाकर नया साल मनाया. विस्तृत खबर
बिहार की नीतीश सरकार की कैबिनेट में शामिल मंत्रियों ने वर्ष के अंतिम दिन अपनी संपत्ति (Bihar Ministers Property ) की घोषणा कर दी है. मुख्यमंत्री की संपत्ति में बीते एक वर्ष में कोई ज्यादा बदलाव नहीं आया है. संपत्ति के आंकड़े बताते हैं कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से ज्यादा अमीर उनकी कैबिनेट के कई मंत्री हैं. कई मंत्री ऐसे भी हैं जिनके पास एक नहीं तीन-तीन कारें हैं, लेकिन मुख्यमंत्री के पास आज भी एक ही कार है. विस्तृत खबर
Happy New Year 2024 LIVE Updates Best Messages, Quotes, Wishes and Images to share on New Year: नये साल की आप सभी को बहुत बहुत शुभकामनाएं. अलविदा 2023 और वेलकम 2024. उम्मीद है ये नया साल सभी के लिए खुशियों से भरा हो. साल 2024 अपने आंचल में ढेरों खुशियां संजोकर लाया है. नये साल पर शुभकामनाओं का दौर जारी है आप भी अपने फ्रेंड्स, फैमिली, बॉस, कलीग्स और कॉन्टैक्ट्स के लिए फेसबुक और व्हाट्सऐप पर स्टेटस और कोट्स तैयार करने का आइडिया यहां से ले सकते हैं. दिल को छू लेनेवाले ये कोट्स और मैसेजेज भेजकर और नये साल की शुभकामनाएं देकर आप उनके दिलों में खास जगह बना सकते हैं. विस्तृत खबर
झारखंड के खरसावां गोलीकांड की बरसी 1 जनवरी 2024 को है. इसे लेकर तैयारी पूरी कर ली गयी है. सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं. राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन, सीएम हेमंत सोरेन व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा समेत बड़ी संख्या में लोग शहीद स्थल पर वीर शहीदों को नमन करेंगे. खरसावां गोलीकांड के शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन एक जनवरी की सुबह करीब साढ़े दस बजे सड़क मार्ग से खरसावां शहीद पार्क पहुंचेंगे और शहीद बेदी पर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे. इस दौरान केंद्रीय कृषि व जनजातीय कल्याण मंत्री अर्जुन मुंडा भी मौजूद रहेंगे. विस्तृत खबर
Weather Forecast Today: नये साल में हम प्रवेश कर चुके हैं. जनवरी का महीना शुरू हो चुका है. ठिठुरन वाली ठंड लोगों को परेशान करने लगी है. पहाड़ों पर बर्फबारी हो रही है जिसका असर मैदानी इलाकों में भी नजर आ रहा है. देश के अधिकतर राज्यों के तापमान में लगातार गिरावट हो रही है. झारखंड में बारिश की संभावना नजर आ रही है. ओडिशा में शीतलहर का कहर लोगों को परेशान कर रहा है. विस्तृत खबर
वाराणसी (Varanasi) स्थित आईआईटी बीएचयू (IIT BHU) में बीटेक छात्रा (Student) के साथ सामूहिक दुष्कर्म के तीन आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए हैं. पुलिस ने शनिवार की देर रात में चेकिंग के दौरान बृज एनक्लेव कॉलोनी सुंदरपुर का कुणाल पांडेय और जिवधीपुर बजरडीहा का आनंद उर्फ अभिषेक चौहान व सक्षम पटेल को वारदात में प्रयोग की गई बुलेट के साथ गिरफ्तार किया है. विस्तृत खबर
आज तारीख है 1 जनवरी 2024 दिन सोमवार और आप अपना दैनिक राशिफल जानना चाहेंगे कि आपका आज का दिन आपकी राशि के अनुसार कैसा रहने वाला हैं.
देखें आज का राशिफल विस्तृत खबर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










