Aaj Ka Rashifal,1 जनवरी 2024: मेष से लेकर मीन समेत जानें बारह राशियों के लिए कैसा रहेगा साल का पहला दिन
Published by : Shaurya Punj Updated At : 01 Jan 2024 7:34 AM
Aaj Ka Rashifal, 1 जनवरी 2024: मेष से मीन तक के राशिवालों के लिए आज का दिन वैसे तो औसत रहेगा लेकिन दिन को खुशनुमा बनाने के लिए एक बार आज का राशिफल जरूर पढ़ लीजिए. ताकि आप पूरे दिन की प्लानिंग कर सकें.
आज तारीख है 1 जनवरी 2024 दिन सोमवार और आप अपना दैनिक राशिफल जानना चाहेंगे कि आपका आज का दिन आपकी राशि के अनुसार कैसा रहने वाला हैं.
देखें आज का राशिफल
मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
व्यापार में ऊँच-नीच देखने को मिलेगी अर्थात कभी आप लाभ में रहेंगे तो कभी घाटे में. ऐसे में लेनदेन के मामलों को लेकर सावधानी बरते और ग्राहकों के साथ उचित व्यवहार करे.मन की चंचलता पर नियंत्रण रखें. कानूनी अड़चन दूर होकर स्थिति अनुकूल रहेगी. जीवनसाथी पर आपसी मेहरबानी रहेगी. जल्दबाजी में धनहानि हो सकती है. व्यवसाय में वृद्धि होगी.
लकी नंबर 7
लकी कलर मैरून
वृष (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
नौकरी करते है तो आज के दिन सावधान रहे और मुख्यतया ऑफिस की राजनीति से दूर. इस दौरान कुछ ऐसा घटित होगा या गलत होगा जिस कारण आपकी छवि को नुकसान पहुंचेगा. ऐसे में आप पहले से ही सावधान रहे और किसी के साथ बेवजह में उलझने से बचें.स्थायी संपत्ति की खरीद-फरोख्त से बड़ा लाभ हो सकता है. प्रतिद्वंद्विता रहेगी. पार्टनरों का सहयोग समय पर मिलने से प्रसन्नता रहेगी.
लकी नंबर 6
लकी कलर आसमानी
मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज के दिन आपके पड़ोस के लोगों के साथ संबंध मधुर बनेंगे और आप उनके साथ कुछ नया प्लान करने का विचार कर सकते है.पार्टी व पिकनिक की योजना बनेगी. मित्रों के साथ समय अच्छा व्यतीत होगा. स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा. बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे. किसी प्रबुद्ध व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा. नौकरी में अनुकूलता रहेगी.शत्रु सक्रिय रहेंगे. जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी.
लकी नंबर 9
लकी कलर संतरी
कर्क (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
लव पार्टनर को अच्छे से समझने और करीब से जानने का अवसर मिलेगा. हालांकि शाम होते-होते कुछ बातों को लेकर मतभेद जरूर सामने आएंगे लेकिन वह ज्यादा समय तक नहीं रहेंगे.घर-बाहर अशांति रहेगी. कार्य में रुकावट होगी. आय में कमी तथा नौकरी में कार्यभार रहेगा. बेवजह लोगों से कहासुनी हो सकती है. दु:खद समाचार मिलने से नकारात्मकता बढ़ेगी.
लकी नंबर 7
लकी कलर हरा
सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
यदि आप किसी एग्जाम की तैयारी कर रहे हैं जैसे कि कोई सरकारी परीक्षा या किसी निजी कॉलेज में प्रवेश पाने की तो उसमें सफलता मिलने की आशा जागेगी और आज का दिन भी आपके लिए शुभ रहेगा.प्रयास सफल रहेंगे. किसी बड़े कार्य की समस्याएं दूर होंगी. मित्रों का सहयोग कर पाएंगे. कर्ज में कमी होगी. संतुष्टि रहेगी. सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी. व्यापार मनोनुकूल चलेगा. अपना प्रभाव बढ़ा पाएंगे. नौकरी में अनुकूलता रहेगी.
लकी नंबर 8
लकी कलर श्वेत
कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
सहकर्मी आपका अहित करने का सोच सकते है और उनके द्वारा आपके काम में अड़चन डालने का भी प्रयास किया जाएगा. ऐसे में संयम को बनाए रखे और किसी के साथ उलझने से बचे.दूर से शुभ समाचार प्राप्त होंगे. आत्मविश्वास में वृद्धि होगी. नौकरी में सहकर्मी साथ देंगे. व्यवसाय में जल्दबाजी से काम न करें. चोट व दुर्घटना से बचें.
लकी नंबर 1
लकी कलर स्लेटी
तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते) यदि आप खेलकूद में है तो अध्यापकों का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा और आप उनकी प्रशंसा के पात्र बनेंगे. सरकारी परीक्षा में नए अवसर प्राप्त होंगे.उत्तेजना पर नियंत्रण रखें. जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा. व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी. अप्रत्याशित लाभ के योग हैं. भाग्य का साथ मिलेगा. व्यवसाय ठीक चलेगा. लकी नंबर 6 लकी कलर केसरी
वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
यदि आप नौकरी करते है और कुछ दिनों से वहां कोई समस्या चल रही है या काम का बोझ ज्यादा है तो आज के दिन उससे आराम मिलेगा और सभी आपके काम की प्रशंसा करेंगे.अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे. व्यवस्था नहीं होने से परेशानी रहेगी. व्यवसाय में कमी होगी. नौकरी में नोकझोंक हो सकती है. पार्टनरों से मतभेद हो सकते हैं. थकान महसूस होगी.
लकी नंबर 4
लकी कलर नीला
धनु (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
तलाकशुदा लोगों को किसी पर आकर्षण आ सकता है लेकिन आप उनसे कह नहीं पाएंगे. प्रेम संबंधों में रह रहे लोगों को किसी मित्र के द्वारा सहयोग प्राप्त होगा.अज्ञात भय व चिंता रहेंगे. यात्रा सफल रहेगी. नेत्र पीड़ा हो सकती है. लेन-देन में सावधानी रखें. बगैर मांगे किसी को सलाह न दें. बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे. व्यावसायिक यात्रा मनोनुकूल रहेगी. धनार्जन होगा.
लकी नंबर 9
लकी कलर पीला
मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज के दिन आपके भाई या बहन में से किसी एक का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है. ऐसे में उनका ध्यान रखे और पूरी सावधानी बरतने को बोले.नई योजना बनेगी. कार्यप्रणाली में सुधार होगा. सामजिक कार्य करने की इच्छा जागृत होगी. प्रतिष्ठा वृद्धि होगी. सुख के साधन जुटेंगे. आय के स्रोत बढ़ सकते हैं. व्यवसाय लाभप्रद रहेगा. निवेश शुभ रहेगा. घर-बाहर सहयोग व प्रसन्नता में वृद्धि होगी.
लकी नंबर 5
लकी कलर गुलाबी
कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
घर में पूजा-अनुष्ठान होने के संकेत है. रात्रि कीर्तन भी हो सकता है जिस कारण पारिवारिक माहौल आध्यात्मिक रहेगा. इस दौरान आप भी मानसिक शांति का अनुभव करेंगे और सभी के साथ आपका व्यवहार भी संतुलित रहेगा.पूजा-पाठ व सत्संग में मन लगेगा. आत्मशांति रहेगी. कोर्ट व कचहरी के कार्य अनुकूल रहेंगे. लाभ के अवसर हाथ आएंगे. प्रसन्नता का वातावरण रहेगा. मातहतों का सहयोग मिलेगा.
लकी नंबर 3
लकी कलर भूरा
मीन (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
यदि किसी को पैसा दिया हुआ है और कुछ दिनों से वापस नहीं मिल रहा है तो वह दिन की शुरुआत में वापस मिल सकता है. कही से कर्ज लिया हुआ है तो वहां से भी राहत मिलेगी.क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें. विवाद को बढ़ावा न दें. पुराना रोग बाधा का कारण रहेगा. स्वास्थ्य पर खर्च होगा. वाहन व मशीनरी के प्रयोग में लापरवाही न करें. छोटी सी गलती से समस्या बढ़ सकती है.
लकी नंबर 2
लकी कलर ग्रे
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










