Live Updates

Breaking News : भारतीय वायुसेना के अधिकारी ने सर्विस पिस्टल से खुद को मारी गोली

Updated:
विज्ञापन

Breaking News today: भारत में कोविड-19 (coronavirus in india) के मामले 29 लाख के पार पहुंच गए हैं. वहीं दुनिया में अब तक 2.28 करोड़ से ज्यादा कोरोना केस (covid 19) हो चुके हैं जिनमें से 7.97 लाख लोगों की मौत हो चुकी है. देश में मरीजों के ठीक होने की दर 74 प्रतिशत से अधिक है. इधर एम्स ने सुशांत सिंह राजपूत (sushant singh Rajput ) की अटॉप्सी की फाइलों की जांच के लिए फॉरेंसिंक विशेषज्ञों के पांच सदस्यीय मेडिकल बोर्ड का गठन किया है. पूर्व राष्ट्रपित प्रणब मुखर्जी (pranab Mukherjee health ) के सेहत में कोई सुधार होता नजर नहीं आ रहा है. बिहार विधानसभा चुनाव का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है. आज देश भर में गणेश चतुर्थी (ganesh chaturthi 2020) का पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा. देश और दुनिया की बडी खबरों के लिए बनें रहें हमारे साथ…

विज्ञापन

भारतीय वायुसेना के अधिकारी ने सर्विस पिस्टल से खुद को मारी गोली

भारतीय वायुसेना के वारंट आफिसर ने जम्मू में सर्विस पिस्टल से खुद को गोली मार कर आत्महत्या कर ली. यह घटना उनके कैंप की ही है.

बिहार के समस्तीपुर में नाव पलटी , 3 लोग लापता

बिहार के समस्तीपुर में करेह नदी में नाव पलटने से 3 लोग लापता हुए. नाव में 20-25 लोग सवार थे, बाकी लोगों को बचा लिया गया. लापता लोगों की तलाश की जा रही है. देश और दुनिया से जुड़ी हर Breaking News in Hindi से अपडेट के लिए बने रहें हमारे साथ.

ISIS आंतकी को 8 दिन की पुलिस रिमांड में भेजा

दिल्ली में गिरफ्तार किए गए ISIS आंतकी को 8 दिन की पुलिस रिमांड में भेजा गया.

उत्तर प्रदेश विधानसभा सत्र के दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा

उत्तर प्रदेश विधानसभा सत्र के दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि ये सदन ऐसे समय में चल रहा है जब पूरी दुनिया कोविड-19 की वैश्विक महामारी से जूझ रही है लेकिन साथ ही सदन उन परिस्थितियों में हो रहा है जब देश के अंदर एक ऐतिहासिक ​निर्णय को लेकर एक नया उमंग, उत्साह है.

ISIS ऑपरेटिव से बरामद IED को सुरक्षा बलों ने किया डिफ्यूज

ISIS ऑपरेटिव से बरामद किए गए IEDs को सुरक्षा बलों ने रिज रोड के बुद्धा पार्क में डिफ्यूज किया.

CBI की टीम जिस गेस्ट हाउस में ठहरी है वहां फॉरेंसिक टीम पहुंची

सुशांत सिंह राजपूत मामले की जांच कर रही केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) की टीम सांताक्रूज में जिस गेस्ट हाउस में ठहरी है. वहां फॉरेंसिक टीम पहुंची.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola