बाघ या शेर… कौन है जंगल का असली राजा? सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, वीडियो वायरल
Published by : Pritish Sahay Updated At : 06 May 2025 5:04 PM
Real King of Jungle
Real King of Jungle: जंगल का असली राजा बाघ है या शेर... इस सवाल को लेकर सोशल मीडिया पर जंग छिड़ी हुई है. कुछ लोग बाघ को जंगल का असली राजा बता रहे हैं तो कई लोगों का कहना है कि शेर ही है असली राजा. सोशल मीडिया में यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.
Real King of Jungle: जंगल का राजा शेर को कहा जाता है, लेकिन कुछ लोग बाघ को जंगल का असली राजा मानते हैं. सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो ने सोशल मंच पर एक बहस छेड़ दी है कि जंगल का असली राजा कौन है… बाघ या शेर. वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. साथ लो हजारों लोगों ने बाघ या शेर में से किसी को राजा करार दे रहा है. कई लोगों का कहना है कि शेर ही जंगल का राजा है तो कई लोगों ने बाघ को जंगल का असली राजा माना है.
शेर की तरह ही ताकतवर होता है बाघ
हालांकि बाघ भी शेर से किसी मायने में कम नहीं है. ताकत, आकार, फुर्ती, खूंखारता किसी में भी यह शेर से कम नहीं है. बल्कि आकार में बाघ शेर से थोड़ा बड़ा ही होता है और वजन भी शेर से ज्यादा होता है. ऐसे में कुछ लोगों का दावा है कि बाघ जंगल का असली राजा है.
क्या है वीडियो में?
सोशल मीडिया में वायरल हो रहे वीडियो में बाघ की ताकत को दिखाया गया है. वीडियो में दिख रहा है कि बाघ का शरीर इतना लचीला होता है कि अपने शिकार को 360 डिग्री में घूमकर वो दबोच लेता है. वाघ की दांत पैनी, लंबी और बेहद मजबूत होती है. उसके पंजों में इतनी ताकत होती है कि किसी भी जानकर के शरीर को चीर सकती है. अपने पंजे के दम पर वो सीधी पिलर की तरह लकड़ी के खंभे में चढ़ सकता है.
वायरल हो रहा वीडियो
वायरल हो रहे वीडियो को सोशल मीडिया एक्स के प्लेटफॉर्म पर @AMAZlNGNATURE के आईडी से शेयर किया गया है. वीडियो के कैप्शन में लिखा है Tiger: the real king of the Jungle!! इसमें दिख रहा है की नदी की एक तरफ से दूसरी तरफ बाघ बड़े आराम से एक ही छलांग में पहुंच जाता है. अपने पंजे के दम पर वो सीधी पिलर की तरह लकड़ी में चढ़ सकता है. बड़े से बड़े शिकार को भी वो आसानी से चित्त कर देता है.
सोशल मीडिया में छिड़ी नई बहस
इस वीडियो को लाखों लोगों ने पसंद किया है. अब तक वीडियो को 15 लाख से ज्यादा लोगों ने देख लिया है. हजारों लोगों ने इस पर कमेंट किया है. लेकिन इसके साथ ही इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर एक नई बहस छेड़ दी है कि जंगल का असली राजा कौन है बाघ या शेर. यूजर्स अलग-अलग कमेंट कर रहे हैं. किसी बाघ को तो किसी ने शेर को जंगल का राजा करार दिया है. एक यूजर ने लिखा ‘कुछ भी हो लेकिन जंगल का असली राजा शेर होता है.’ एक अन्य यूजर ने लिखा ‘शेर जंगल का राजा है.’ वहीं बाघ को चाहने वालों ने लिखा ‘बाघ का वजन शेर से कहीं ज्यादा होता है और यह काफी मायने रखता है.’ सोशल मीडिया में बाघ और शेर को लेकर जंग छिड़ी हुई है. आपकी राय में कौन है जंगल का असली राजा…?
Also Read: Viral Video: बाल-बाल बचा! बच्चे के सामने अचानक आ गया तेंदुआ, टल गया बड़ा खतरा, वायरल हो रहा वीडियो
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










