Weather Forecast Live Update: राजस्थान में दर्ज किया गया 38 ° से. तापमान, लेकिन कल प्रदेश के इन इलाकों में हो सकती है बारिश
Author : Shaurya Punj Published by : Prabhat Khabar Updated At : 11 Apr 2020 7:35 PM
गर्मी के मौसम के शुरुआत होने से देश के कई राज्यों में गर्मी का प्रकोप बढ़ गया है. देश की राजधानी नई दिल्ली और उससे सटे राज्यों में गर्मी के मौसम का असर देखने को मिल रहा है. दिल्ली-एनसीआर में हो रही गर्मी का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि खासकर सोयासटी में रहने वाले 30 फीसद फ्लैटों में एयर कंडीशन चलने शुरू हो गए हैं. देश के मौसम का हाल जानने के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ
कल मध्य प्रदेश में मौसम रहेगा साफ, तापमान के 39 ° रहने की है संभावना
कल मध्य प्रदेश का मौसम साफ रहने की उम्मीद की जा रही है, जबकि तापमान के 39 ° रहने के आसार नजर आ रहे हैं, अभी मध्य प्रदेश का तापमान 33 ° से. दर्ज किया गया है.
राजस्थान में दर्ज किया गया 38 डिग्री से., लेकिन 12 और 13 तारीख को राज्य के इलाकों में हो सकती है बारिश
राजस्थान के जयपुर में वर्तमान तापमान 38 ° से. दर्ज किया गया है, लेकिन राज्य में 12 और 13 अप्रैल को पश्चिमी और उत्तरी राजस्थान के कुछ हिस्सों में आँधी-बारिश की संभावना है.
पंजाब के लुधियाना में 33 डिग्री है तापमान,पंजाब के इन जगहों पर ऐसा है तापमान
पंजाब के लुधियाना में तापमान डिग्री दर्ज किया गया है, जबकि अजीतगढ़ में 36 °C, अमृतसर में 30 °, कोट कपुरा में 35 ° जबकि गुरुदासपुर में 34 °, जबकि पटियाला में 35 ° तापमान दर्ज किया गया है.
कब हुआ सूर्योदय और कब होगा सूर्यास्त
आपको बता दें कि झारखंड की राजधानी रांची में आज सूर्योदय 5:31 में हुआ था जबकि सूर्यास्त शाम 6 बजे होने की संभावना है.
बिहार में अगले दो सप्ताह कैसा रहेगा मौसम
बिहार के पटना समेत अन्य जिलों में अगले सप्ताल से गर्मी और बढ़ने की संभावना है.मौसम विभाग की मानें तो 20 अप्रैल के बाद से यहां का तापमान 40 डिग्री हो जाएगा जो शनिवार 25 तक रहेगा. हालांकि, मंगलवार, 14 अप्रैल और गुरुवार 16 अप्रैल को भी यहां का तापमान 40 डिग्री जा सकता है.
रांची में अगले सप्ताह के मौसम का हाल
आपको बता दें कि झारखंड के रांची जिला में अगले सप्ताह तापमान और बढ़ने की संभावना है.
रविवार, 12 अप्रैल 2020 – 32 °C
सोमवार, 13 अप्रैल 2020 – 33 °C
मंगलवार, 14 अप्रैल 2020 – 34 °C
बुधवार, 15 अप्रैल 2020 – 34 °C
गुरुवार, 16 अप्रैल 2020 – 35 °C
शुक्रवार, 17 अप्रैल 2020 – 36 °C
शनिवार, 18 अप्रैल 2020 – 36 °C
रविवार, 19 अप्रैल 2020 – 37 °C
धनबाद का तापमान हुआ 41 डिग्री, अभी और बढ़ेगी गर्मी
कोयलानगरी धनबाद का तापमान शुक्रवार को 41 डिग्री पहुंच गया. आने वाले हफ्ते में भी तापमान बढ़ने के पूरे आसार हैं. मौसम विभाग ने इसमें और बढ़ोतरी के संकेत दिए हैं. हालांकि आज का तापमान 37 डिग्मौरी तक जाने की संभ्मावना है. मौसम विभाग से जारी सूचना के मुताबिक अभी कई दिनों तक धूप की तपिश बनी रहेगी. रविवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान लगाया गया है। न्यूनतम तापमान भी 20 से 22 डिग्री के बीच बने रहने की संभावना है.
उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में भी बढ़ेगी गर्मी
उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में गर्मी बढ़ने के आसार नजर आ रहे हैं. चटख धूप के चलते तापमान में इजाफा हुआ है. शुक्रवार को हल्द्वानी में अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया. कुमाऊं में फिलहाल बारिश के आसार नहीं हैं। हालांकि कुछ जगहों पर छिटपुट बादल देखे जा सकते हैं। मौसम विभाग ने इस बार गर्मी अधिक रहने की संभावना जताई है। वहीं, मानसूनी बारिश भी इस बार सामान्य से अधिक होने की उम्मीद है।
बढ़ेगा दिल्ली की गर्मी
देश भर में गर्मी के मौसम की शुरुआत हो चुकी है. देश की राजधानी नई दिल्ली में भी गर्मी का प्रकोप देखने को मिल रहा है. तेज धूप और गर्मी के चलते शुक्रवार दोपहर में दिल्ली के साथ नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम, फरीदबाद में न्यूनतम और अधिकतम दोनों तापमान में इजाफा हुआ. शुक्रवार दोपहर में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास चला गया. ज्यादातर इलाकों में अधिकतम तापमान 34 डिग्री के पार तो कुछ जगहों पर 35 डिग्री तक पहुंच गया.
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए