ePaper

जम्मू-कश्मीर : अमित शाह के दौरे के दौरान बांदीपोरा में सुरक्षा बलों पर ग्रेनेड से हमला, एक महिला समेत कई घायल

Updated at : 26 Oct 2021 11:12 AM (IST)
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर : अमित शाह के दौरे के दौरान बांदीपोरा में सुरक्षा बलों पर ग्रेनेड से हमला, एक महिला समेत कई घायल

जम्मू-कश्मीर पुलिस के अनुसार, आतंकियों ने आज बांदीपोरा के संबल ब्रिज इलाके में ग्रेनेड से हमला किया है, जिसमें कई स्थानीय निवासी घायल हो गए हैं.

विज्ञापन

श्रीनगर : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के दौरे के दौरान आतंकियों ने मंगलवार को जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा इलाके में ग्रेनेड से हमला किया है. आतंकियों के इस हमले में कई लोग घायल बताए जा रहे हैं. जम्मू-कश्मीर पुलिस के अनुसार, आतंकियों ने आज बांदीपोरा के संबल ब्रिज इलाके में ग्रेनेड से हमला किया है, जिसमें कई स्थानीय निवासी घायल हो गए हैं.

ट्विटर पर ग्लोबल न्यूज सर्विस की ओर से साझा की गई जानकारी के अनुसार, उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा के संबल पुल इलाके में मंगलवार को संदिग्ध आतंकवादियों द्वारा ग्रेनेड फेंके जाने के बाद पांच नागरिकों में से एक महिला घायल हो गई.

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों ने संबल में सुरक्षा बलों की ओर ग्रेनेड फेंका. हालांकि, ग्रेनेड अपने लक्ष्य से चूक गया और सड़क किनारे विस्फोट हो गया. इस घटना में पांच नागरिकों को छर्रे लगे. घायलों को इलाज के लिए पास के अस्पताल में भेज दिया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola