तेलंगाना: प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को 'टॉयलेट क्लीनर' का इंजेक्शन देकर मार डाला

पति की हत्या की आरोपी महिला और उसके सहयोगी, फोटो एक्स
तेलंगाना के निजामाबाद जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक महिला ने अपने प्रेमी और एक अन्य सहयोगी के साथ मिलकर अपने ही पति की बेरहमी से हत्या कर दी.
गंभीर रूप से घायल पति को तड़पता देख आरोपी पत्नी ने उसके शरीर में कैनुला (Medical Cannula) के जरिए 'टॉयलेट क्लीनर' और बेहोशी की दवा का इंजेक्शन लगा दिया, जिससे उसकी मौत हो गई. पुलिस ने सोमवार को इस सनसनीखेज मामले का खुलासा करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.
खाड़ी देश से लौटा था मृतक, मां की शिकायत पर खुला राज
पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान 35 वर्षीय प्रशांत के रूप में हुई है, जो एक खाड़ी देश (Gulf Country) में काम करता था. इस हत्याकांड का खुलासा तब हुआ जब प्रशांत की मां ने 1 जुलाई को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. उन्होंने बताया कि उन्हें 30 जून को अपने बेटे की मौत की खबर मिली थी, जबकि उन्हें प्रशांत के विदेश से वापस लौटने या उसकी बीमारी के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई थी. मां ने अपनी बहू संध्या (32) पर शक जताते हुए मामले को संदिग्ध बताया, जिसके बाद पुलिस ने तफ्तीश शुरू की.
अवैध संबंध में बाधा बन रहा था पति
तकनीकी साक्ष्यों और कॉल रिकॉर्ड्स की जांच के बाद पुलिस ने बताया कि संध्या का अनिल (35) नाम के एक शख्स के साथ अवैध संबंध था. दोनों को लगता था कि प्रशांत उनके रिश्ते के बीच की सबसे बड़ी बाधा है, इसलिए उन्होंने उसे रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश रच डाली. इस काम में उन्होंने वेंकट साई नाम के एक तीसरे व्यक्ति को भी अपने साथ शामिल किया.
छत से गिराने पर भी नहीं मरा, तो अस्पताल से लाकर दिया जहर
पुलिस के मुताबिक, पूरी प्लानिंग के तहत 29 जून को वेंकट साई प्रशांत के घर गया. उसने प्रशांत को अत्यधिक शराब पिलाई और फिर उसे इमारत की छत पर ले गया. वहां संध्या के फोन पर दिए गए निर्देशों का पालन करते हुए साई ने प्रशांत को छत से नीचे धक्का दे दिया. इस हादसे में प्रशांत गंभीर रूप से घायल तो हो गया, लेकिन उसकी जान बच गई. इसके बाद संध्या और साई उसे आनन-फानन में पहले एक सरकारी अस्पताल और फिर एक निजी अस्पताल ले गए. बाद में वे उसे इलाज के बीच में ही घर वापस ले आए.
इंजेक्शन में भरा टॉयलेट क्लीनर
घर लाने के बाद भी जब प्रशांत जिंदा बचा रहा, तो प्रेमी अनिल के उकसाने पर संध्या ने बेहद क्रूर कदम उठाया. प्रशांत के हाथ में इलाज के दौरान जो कैनुला लगा हुआ था, संध्या ने उसी के जरिए उसके शरीर में टॉयलेट क्लीनर और बेहोशी की दवा का कॉकटेल इंजेक्शन से डाल दिया. इसके बाद उसने प्रशांत को चारपाई से नीचे धक्का दे दिया, जिससे उसकी तड़प-तड़प कर मौत हो गई.
तीनों आरोपी न्यायिक हिरासत में
पुलिस ने बताया कि कड़ाई से पूछताछ करने पर तीनों आरोपियों, संध्या, अनिल और वेंकट साई ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है. पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.
ये भी पढ़ें: हाईवे पर दिनदहाड़े युवतिओं की कार पर हमला, स्कॉर्पियो सवार सनकियों ने पीछा कर तोड़ा शीशा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.
झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.
करियर का सफरनामा
अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग
खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:
34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.
पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.
पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.
शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)
UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.
बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.
एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.
लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










