BRS विधायक पाडी कौशिक रेड्डी गिरफ्तार, सत्तू मल्लैया पर हमला करने का है आरोप

Updated:
विज्ञापन
BRS MLA Padi Koushik Reddy

BRS MLA Padi Koushik Reddy

Telangana BRS MLA Arrested: तेलंगाना के बीआरएस विधायक पाडी कौशिक रेड्डी को हैदराबाद के जुबली हिल्स में करीमनगर पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया.

विज्ञापन

Telangana BRS MLA Arrested: तेलंगाना के बीआरएस विधायक कौशिक रेड्डी पर करीमनगर जिले के जिला ग्राम्यालय संस्था के अध्यक्ष सत्तू मल्लैया ने हमला करने का आरोप लगाया है. उन्होंने इसको लेकर विधायक के खिलाफ तीन मामले दर्ज कराया है.

तेलंगाना जिला बैठक में तीखी बहस के बाद भारी बवाल

तेलंगाना के करीमनगर में जिला समीक्षा समिति की बैठक के दौरान जगतियाल के विधायक संजय कुमार के साथ बीआरएस विधायक पी कौशिक रेड्डी की तीखी बहस हो गई थी. जिसके बाद रेड्डी के खिलाफ तीन मामले दर्ज किए गए.

यह भी पढ़ें: Delhi Election 2025: अरविंद केजरीवाल का छलका दर्द, कहा- राहुल गांधी ने मुझे बहुत गालियां दीं

कैसे हुई बहस की शुरुआत

संजय कुमार और बीआरएस विधायक पी कौशिक रेड्डी के बीच वाकयुद्ध तब शुरू हुई, जब बीआरएस विधायक ने संजय कुमार से उनकी पार्टी से संबद्धता के बारे में सवाल किया. संजय कुमार ने अपनी शिकायत में विधायक पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाया. पुलिस ने बताया कि रेड्डी के खिलाफ तीन मामले दर्ज किए गए हैं, जिनमें से एक जगतियाल विधायक के निजी सहायक (पीए) द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत पर आधारित है, जिसमें उन पर बैठक में हंगामा करने और उपद्रव करने का आरोप लगाया गया है. इसके अलावा, करीमनगर जिला पुस्तकालय के अध्यक्ष सत्तू मल्लेशम ने शिकायत दर्ज कराई कि रेड्डी ने बैठक के दौरान उनके साथ भी दुर्व्यवहार किया.

यह भी पढ़ें: Delhi Assembly Election: ‘150 अमीर लोग करते हैं हिंदुस्तान को कंट्रोल…’, पहली रैली में बीजेपी-AAP पर बरसे राहुल गांधी

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola