Delhi Election 2025: अरविंद केजरीवाल का छलका दर्द, कहा- राहुल गांधी ने मुझे बहुत गालियां दीं

Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 13 Jan 2025 10:23 PM

विज्ञापन

Arvind Kejriwal

Delhi Election 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 अलग-अलग लड़ रही कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच जुबानी जंग शुरू हो गई है. सोमवार को राहुल गांधी ने अरविंद केजरीवाल और AAP पर जमकर हमला बोला. इधर केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा- राहुल ने उन्हें बहुत गालियां दीं.

विज्ञापन

Delhi Election 2025: इंडिया गठबंधन के सहयोगी दल आम आदमी पार्टी और कांग्रेस, दिल्ली चुनाव में एक-दूसरे के खिलाफ खड़ी हैं. सोमवार को कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने दिल्ली के सीलमपुर में चुनावी रैली को संबोधित किया. उन्होंने अरविंद केजरीवाल पर जमकर हमला बोला. इधर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल ने एक्स पर ट्वीट कर पलटवार किया है. उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा, “आज राहुल गांधी जी दिल्ली आए. उन्होंने मुझे बहुत गालियां दीं पर मैं उनके बयानों पर कोई टिप्पणी नहीं करूंगा. उनकी लड़ाई कांग्रेस बचाने की है, मेरी लड़ाई देश बचाने की है.”

राहुल गांधी ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ क्या दिया था बयान?

दिल्ली के सीलमपुर में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा, “महंगाई अपने चरम पर है. गरीब लोग और गरीब होते जा रहे हैं और अमीर लोग और अमीर होते जा रहे हैं. अंबानी और अदाणी पीएम मोदी के लिए मार्केटिंग करते हैं. क्या आपने कभी पीएम मोदी, अरविंद केजरीवाल को अदाणी के बारे में कुछ कहते हुए देखा है? हमें अरबपतियों का देश नहीं चाहिए.” राहुल गांधी ने रैली में मौजूद लोगों से पूछा- “पीएम मोदी और केजरीवाल ने कहा था कि महंगाई कम करेंगे, क्या महंगाई कम हुई? 150 अरबपति लोग हैं, तो हिंदुस्तान को कंट्रोल करते हैं. देश का पूरा फायदा उनको मिलता है. पीएम मोदी की तरह अरविंद केजरीवाल भी प्रचार-प्रसार और झूठे वादे करने की रणनीति पर अमल करते हैं.”

यह भी पढ़ें: Delhi Assembly Election: ‘150 अमीर लोग करते हैं हिंदुस्तान को कंट्रोल…’, पहली रैली में बीजेपी-AAP पर बरसे राहुल गांधी

राहुल गांधी ने जाति जनगणना कराने का किया वादा

विधानसभा चुनाव के लिए अपनी पहली जनसभा में राहुल गांधी ने वादा किया कि दिल्ली में कांग्रेस की सरकार बनने पर जाति जनगणना करवाई जाएगी. उन्होंने केजरीवाल को आरक्षण की सीमा बढ़ाने और जाति जनगणना के विषय पर अपना रुख स्पष्ट करने की चुनौती दी. उन्होंने यह दावा भी किया कि प्रधानमंत्री मोदी और केजरीवाल दोनों चाहते हैं कि पिछड़े वर्ग, दलित, आदिवासी और अल्पसंख्यकों को भागीदारी नहीं मिले.

यह भी पढ़ें: Delhi Assembly Election 2025: पटपड़गंज से चुनाव लड़ पाएंगे अवध ओझा! चुनाव आयोग से मिले केजरीवाल, जानिए लेटेस्ट अपटेड

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola