हिरासत से भागने की कोशिश कर रहा था बसपा नेता आर्मस्ट्रांग हत्याकांड का आरोपी, पुलिस ने मार गिराया

Edited by Amitabh Kumar
Updated:
विज्ञापन

बसपा की तमिलनाडु इकाई के प्रमुख के. आर्मस्ट्रांग की हत्या के एक आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया है. हिरासत से वह भागने की कोशिश कर रहा था.

विज्ञापन

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की तमिलनाडु इकाई के प्रमुख के. आर्मस्ट्रांग की हत्या के एक प्रमुख आरोपी को मार गिराया गया है. जानकारी के अनुसार उसने रविवार को पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया और हिरासत से भागने की कोशिश की. इस दौरान पुलिस ने उसे मार गिराया.

मामले को लेकर पुलिस ने जानकारी दी कि जब आरोपी के. थिरुवेंगदम को जांच के तहत उत्तरी चेन्नई के एक स्थान पर ले जाया गया, तो उसने एक पुलिसकर्मी पर हमला कर दिया और भागने की कोशिश की. इसके बाद एक पुलिस अधिकारी ने उसपर गोली चलाई. बताया जा रहा है कि थिरूवेंगदम को बसपा नेता की हत्या में इस्तेमाल किये जाने के बाद छिपाकर रखे गये हथियारों की तलाश करने के लिए ले जाया गया था.

पूरे घटनाक्रम के बाद पुलिस आरोपी को अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. थिरुवेंगदम को बसपा नेता आर्मस्ट्रांग की हत्या के मामले में गिरफ्तार किया गया था जो 30 वर्ष का था. वह 11 आरोपियों में से एक था और एक कुख्यात अपराधी था. एक अदालत ने कुछ ही दिन पहले सभी आरोपियों को पांच दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया था.

Read Also : Tamil Nadu News: तमिलनाडु में BSP के प्रदेश अध्यक्ष की हुई हत्या, समर्थक कर रहे CBI जांच की मांग

आर्मस्ट्रांग की पांच जुलाई को एक गिरोह ने हत्या कर दी थी. इसके बाद विपक्षी दलों ने तमिलनाडु में कानून व्यवस्था बिगड़ने का आरोप लगाया था. इसके बाद पुलिस और सरकार ने अपराधियों को सजा दिलाने के लिए कड़े कदम उठाने का आश्वासन दिया था. पुलिस ने 11 जुलाई को पुदुकोट्टई जिले में एक कुख्यात अपराधी को भी मार गिराया था.

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola