Tamil Nadu Hooch Tragedy: मृतकों की संख्या बढ़कर 53 हुई, बीजेपी ने किया जमकर प्रदर्शन

Updated:
विज्ञापन

BJP workers

Tamil Nadu Hooch Tragedy: तमिलनाडु के कल्लाकुरिचि जिले में अवैध देशी शराब पीने से जान गंवाने वाले लोगों की संख्या शनिवार को बढ़ कर 53 हो गई.

विज्ञापन

Tamil Nadu Hooch Tragedy: प्रशासन ने बताया कि अवैध देशी शराब पीने से बीमार हुए 140 लोगों की हालत अभी स्थिर है. कल्लाकुरिचि के जिलाधिकारी एमएस प्रशांत ने बताया कि जिले में मंगलवार रात अवैध देशी शराब पीने से 193 लोग बीमार पड़ गए और उन्हें विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया, हालांकि उनमें से 140 लोगों की हालत अभी स्थिर है. उन्होंने सदर अस्पताल में पीड़ितों से मिलने के बाद कहा, ‘जहरीली शराब पीने से अब तक 53 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि इस घटना के सिलसिले में सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है.

बीजेपी ने किया जोरदार विरोध प्रदर्शन

कल्लाकुरिची जहरीली शराब त्रासदी के खिलाफ बीजेपी राज्यव्यापी विरोध प्रदर्शन कर रही है. बीजेपी कार्यकर्ताओं ने काले झंडे दिखाते हुए मार्च किया. बीजेपी ने राज्य के मद्यनिषेध एवं आबकारी मंत्री एस मुथुसामी के तत्काल इस्तीफे की मांग की और राज्य में सत्तारूढ़ द्रविड़ मुन्नेत्र कषगम (द्रमुक) पर दोषियों को बचाने का आरोप लगाया.

बीजेपी ने सीबीआई जांच की मांग की

बीजेपी ने इस घटना की केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) से जांच कराने की भी मांग की है. बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने मौतों को राज्य प्रायोजित हत्या करार दिया और दक्षिणी राज्य में इस त्रासदी के लिए सत्तारूढ़ द्रमुक को पूरी तरह से जिम्मेदार ठहराया. पूनावाला ने कहा, अब तक 53 लोगों की मौत हो चुकी है और उनमें से अधिकांश अनुसूचित जाति के थे. इस राज्य प्रायोजित हत्या पर कार्रवाई करने के बजाय द्रमुक इस जघन्य अपराध के खलनायकों को बचाने में लगी हुई है. राज्य में पहले भी हुई ऐसी ही घटनाओं का जिक्र करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि शराब माफिया और द्रमुक नेताओं के बीच सांठगांठ है और उन्होंने इसकी सीबीआई जांच की मांग की.

Also Read: NTA मामले में एक्शन में केंद्र सरकार, हाई लेवल कमेटी गठित, दो महीने में सौंपेगी रिपोर्ट

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola