Tahawwur Rana: आतंकी तहव्वुर राणा को सता रही परिवार की याद, कोर्ट से लगाई गुहार

Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 21 Apr 2025 8:40 PM

विज्ञापन

Tahawwur Rana

Tahawwur Rana: मुंबई हमले के मास्टरमाइंड तहव्वुर हुसैन राणा से NIA की पूछताछ जारी है. अमेरिका से भारत लाने के बाद राणा को अपने परिवार की याद सताने लगी है. उसने कोर्ट से गुहार लगाई है, जिसमें उसने परिवार वालों से बात कराने की मांग की है. 26/11 मुंबई हमले के सिलसिले में उसे 20 अप्रैल को अमेरिका से भारत प्रत्यर्पित किया गया था. उसे कोर्ट में पेश किया गया था, जहां से उसे हिरासत में भेज दिया गया था.

विज्ञापन

Tahawwur Rana: मुंबई हमले के मास्टमाइंड आतंकी तहव्वुर राणा को परिवार की याद सताने लगी है. उसे अपने परिवार से बात करनी है. इसके लिए उसने कोर्ट से गुहार लगाई है. तहव्वुर की याचिका पर एनआईए की विशेष अदालत में 23 अप्रैल को सुनवाई होगी.

नई दिल्ली को दहलाने की तैयारी में था तहव्वुर राणा

तहव्वुर राणा से पूछताछ में बड़ा खुलासा हुआ है. कोर्ट ने अपने आदेश में कहा कि आतंकी तहव्वुर राणा मुंबई हमले की तरह नई दिल्ली को भी निशाना बनाने की तैयारी में था. तहव्वुर ने आतंकी हमले के लिए नयी दिल्ली को चिह्नित किया था और यह उस साजिश का हिस्सा था, जिसका दायरा भारत की भौगोलिक सीमाओं से परे तक फैला हुआ था. जज ने कहा था कि मामले की तह तक पहुंचने और तथ्यों को उजागर करने के लिए राणा से लगातार हिरासत में पूछताछ की आवश्यकता है.

18 दिनों की एनआईए हिरासत में है राणा

अमेरिका से भारत लाने के बाद राणा को कोर्ट ने 18 दिनों की एनआईए की हिरासत में भेज दिया था. पूछताछ के सिलसिले में एनआईए के अधिकारी राणा को प्रमुख स्थानों पर ले जा सकते हैं, जिससे उन्हें अपराध स्थल का नाट्य रूपांतरण कर बड़े आतंकी गिरोह के बारे में गहरी जानकारी प्राप्त करने में मदद मिलेगी.

मुंबई आतंकी हमले का मास्टरमाइंड है राणा

पाकिस्तानी मूल का कनाडाई व्यवसायी तहव्वुर राणा (64) मुंबई हमलों का मुख्य साजिशकर्ता और अमेरिकी नागरिक डेविड कोलमैन हेडली का करीबी सहयोगी है. राणा को प्रत्यर्पण संधि के तहत अमेरिका से भारत लाया गया है. मुंबई में 26 नवंबर 2008 को 10 पाकिस्तानी आतंकवादियों ने हमला किया था, जिसमें करीब 166 लोग मारे गए थे.

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola