ePaper

App से लोन लेने के चक्कर में Tarak Mehta के राइटर ने किया सुसाइड, आप भी इन बातों का रखें ख्याल

Updated at : 04 Dec 2020 6:36 PM (IST)
विज्ञापन
App से लोन लेने के चक्कर में Tarak Mehta के राइटर ने किया सुसाइड, आप भी इन बातों का रखें ख्याल

Tarak Mehta Ka Ooltah Chasmah Tragedy: छोटे पर्दे के मशहूर शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ की स्टारकास्ट के लिए बुरी खबर आई है. शो के राइटर अभिषेक मकवाना ने खुदकुशी कर ली है. पुलिस के मुताबिक अभिषेक मकवाना का शव 27 नवंबर को बरामद किया गया.

विज्ञापन

Tarak Mehta Ka Ooltah Chasmah Tragedy: छोटे पर्दे के मशहूर शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ की स्टारकास्ट के लिए बुरी खबर आई है. शो के राइटर अभिषेक मकवाना ने खुदकुशी कर ली है. पुलिस के मुताबिक अभिषेक मकवाना का शव 27 नवंबर को बरामद किया गया. सुसाइड नोट में अभिषेक ने आर्थिक तंगी का जिक्र किया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पुलिस को शुरुआती जांच में पता चला है कि मोबाइल एप से लोन के चक्कर में अभिषेक मकवाना ने खुदकुशी की है.

Also Read: Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: ‘तारक मेहता’ के राइटर ने की आत्‍महत्‍या, परिवार को इस बात का शक, सुसाइड नोट बरामद
लोक के चक्कर में अभिषेक की मौत?

राइटर अभिषेक मकवाना की मौत की वजह आर्थिक तंगी को बताई जा रही है. मृतक के भाई जेनिस के मुताबिक ई-मेल रिकॉर्ड देखने के बाद पता चला है कि अभिषेक मकवाना ने एक App से छोटा लोन लिया था. लोन के बदले काफी ज्यादा ब्याज वसूला जा रहा था. कहीं ना कहीं लोन के चक्कर में अभिषेक मकवाना ने खुदकुशी कर ली. जेनिस का कहना है कि अभिषेक मकवाना की मौत के बाद उन्हें देश और विदेश से कई फोन कॉल्स आ रहे हैं. जिसमें लोन के भुगतान करने की बात कही जा रही है.

एप से लोन लेने के बाद सिर्फ मुसीबत

बढ़ते डिजिटल दौर में मोबाइल एप के जरिए लोन देने का चलन भी बढ़ रहा है. गूगल प्ले स्टोर पर कई एप हैं, जिसके जरिए चुटकियों में लोन देने की बात की जाती है. अधिकांश मामलों में लोन लेने वालों को काफी दिक्कतें भी होती है. जब भी आप कोई एप इंस्टाल करते हैं तो वो कई परमिशन मांगता है. परमिशन के बाद एप की पहुंच कांटैक्ट लिस्ट, कैमरा, माइक्रोफोन तक हो जाती है. यही सबसे बड़ी मुसीबत है.

Also Read: लड़की ने Online मंगाया खाना, दरवाजे पर पहुंचे 42 Delivery Boy, सोशल मीडिया पर VIDEO वायरल
एप से लोन लेने के पहले सोच लीजिए

साइबर एक्सपर्ट्स के मुताबिक लोन देने वाली कंपनियों के पास एप के जरिए यूजर्स की सारी पर्सनल जानकारी होती है. कई मामलों में इसी का गलत फायदा उठाया जाता है. कुछ दिनों पहले चेन्नई में 23 साल के अरविंद ने Rupee Bazar एप से लोन लिया था. तय समय पर लोन नहीं चुकाने की वजह से उसे काफी परेशान किया गया और उसने खुदकुशी कर ली. बाद में एप को गूगल प्ले स्टोर से हटा भी दिया गया.

Posted : Abhishek.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola