Supreme Court: आम लोग भी देख सकते हैं सुप्रीम कोर्ट के अंदर का नजारा, लाइब्रेरी से लेकर कोर्टरूम तक है शानदार
नीरज सिंह हत्याकांड में फैसला 27 अगस्त को.
Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने आम लोगों के लिए एक बार फिर गाइडेड टूर की अनुमति दी है. इसके तहत लोग सुप्रीम कोर्ट भवन के अंदर का नजारा देख सकते हैं. आम लोग दूसरे और चौथे शनिवार को छोड़कर प्रत्येक शनिवार को सुप्रीम कोर्ट को अंदर से देख सकते हैं.
Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने अपने परिसर और कोर्ट के दरवाजे आम लोगों के लिए खोल दिए हैं. आम लोग भी अब सुप्रीम कोर्ट को अंदर से देख सकते हैं. अब सामान्य लोग हर वर्किंग सैटरडे को गाइडेड टूर के जरिए सुप्रीम कोर्ट के अंदरूनी हिस्सों को देख सकेंगे. सुप्रीम कोर्ट को देखने के इच्छुक लोगों को इसके लिए पहले बुकिंग करानी होगी. लोगों को सुप्रीम कोर्ट भवन के विभिन्न हिस्सों में ले जाया जाएगा. इसके तहत न्यायालय कमरा, राष्ट्रीय न्यायिक संग्रहालय और अभिलेखागार के साथ-साथ हालिया बने न्यायाधीशों के पुस्तकालय को भी आम लोग देख सकते हैं.
आम लोग देख सकते हैं सुप्रीम कोर्ट के अंदर का दृश्य
सुप्रीम कोर्ट के रजिस्ट्रार महेश टी. पाटनकर की ओर से जारी एक सर्कुलर जारी किया गया है. इस सर्कुलर में कहा गया है कि ‘‘सक्षम प्राधिकारी के निर्देशों के अनुसरण में ‘गाइडेड टूर’ हर कार्यदिवस शनिवार को आयोजित किया जाएगा, यानी आम लोग दूसरे और चौथे शनिवार को छोड़कर बाकी के शनिवार को सुप्रीम कोर्ट के अंदर जाकर वहां का नजारा देख सकते हैं. यह टूर के लिए समय सुबह 10 से साढ़े 11 बजे, साढ़े 11 बजे से 1 बजे, फिर दोपहर 2 से साढ़े 3 बजे और साढ़े 3 से 5 बजे तक होगा.
करनी होगी ऑनलाइन बुकिंग
सुप्रीम कोर्ट के रजिस्ट्रार कहा कि ‘गाइडेड टूर’ के दौरान अधिकारी जनता से बातचीत करेंगे और उन्हें ऐतिहासिक महत्व के विभिन्न खंडों से परिचित कराएंगे. उन्होंने यह भी कहा कि ‘कोई भी आगंतुक पहले से ऑनलाइन बुकिंग कराकर पूर्वनिर्धारित यात्रा की व्यवस्था कर सकता है.’ आगंतुकों को पूरे परिसर में घुमाया जाएगा और ऐतिहासिक महत्व के हिस्सों से परिचित कराया जाएगा तथा उन्हें न्यायालय कक्ष देखने का भी मौका मिलेगा.
साल 2018 में हुआ था गाइडेड टूर
इससे पहले साल 2018 के नवंबर महीने में सुप्रीम कोर्ट में पहला ‘गाइडेड टूर’ हुआ था और अब तक ऐसे 296 ‘गाइडेड टूर’ हो चुके हैं. सुप्रीम कोर्ट भवन का निर्माण 1958 में हुआ था, इसकी आधारशिला भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने 1954 में रखी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










