ePaper

PM मोदी के दौरे के बाद बड़ी सफलता, श्रीलंका ने रिहा किए 14 भारतीय मछुआरे

Updated at : 06 Apr 2025 2:17 PM (IST)
विज्ञापन
PM Modi and Anura Kumara Dissanayake

PM Modi and Anura Kumara Dissanayake

Sri Lanka release Indian Fishers: श्रीलंका की तरफ से रविवार को 14 मछुआरों को रिहा किया गया है. यह फैसला प्रधानमंत्री के श्रीलंका दौरे के बाद लिया गया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्रीलंका दौरे के दौरान श्रीलंका के राष्ट्रपति दिसानायके के साथ मछुआरों के मुद्दे पर वार्ता की थी, जिसके बाद यह फैसला लिया गया.

विज्ञापन

Sri Lanka release Indian Fishers: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी श्रीलंका दौरे पर गए हुए थे. उनके दौरे से आने के बस कुछ ही घंटों के बाद 6 अप्रैल को श्रीलंका की जेलों में बंद भारत के 14 मछुआरों को जेल से रिहा कर दिया गया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 5 अप्रैल को श्रीलंका के राष्ट्रपति दिसानायके के साथ मछुआरों के मुद्दे पर वार्ता की थी.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संयुक्त प्रेस वार्ता में क्या कहा?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संयुक्त प्रेस वार्ता में कहा कि वे श्रीलंका के साथ मछुआरों के मुद्दे पर वार्तालाप कर रहे हैं. हमने इस वार्तालाप में मछुआरों की जल्द से जल्द रिहाई पर जोर दिया है. इसके साथ ही मछुआरों की नावों को भी वापस करने की मांग की है, जिसके बाद आज मछुआरों को रिहा किया गया.

किस जुर्म में श्रीलंका ने भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया था

इन मछुआरों को कथित तौर पर श्रीलंका के जल सीमा के पास अवैध रूप से शिकार करने के जुर्म में गिरफ्तार किया गया था. इनमें ज्यादातर मछुआरे तमिलनाडु के रहने वाले हैं.

कितने मछुआरे श्रीलंका में कैद हैं

इस वर्ष की शुरुआत से लेकर अब तक श्रीलंका ने भारत के करीब 119 मछुआरों को गिरफ्तार किया था. इसके अलावा 16 मछली पकड़ने में इस्तेमाल होने वाली नावों को भी जब्त किया था.

विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने जारी किया बयान

विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने बयान जारी करते हुए कहा है कि हमें जानकारी दी गई है कि श्रीलंका की तरफ से 14 मछुआरों को रिहा करने की आधिकारिक खबर आई है. उम्मीद है कि भविष्य में भी और मछुआरों को रिहा किया जाएगा.

यह भी पढ़े: Surya Tilak Ram Mandir  : राम मंदिर में भगवान का सूर्य तिलक देखने उमड़ी भीड़

विज्ञापन
Neha Kumari

लेखक के बारे में

By Neha Kumari

प्रभात खबर डिजिटल के जरिए मैंने पत्रकारिता की दुनिया में अपना पहला कदम रखा है. यहां मैं धर्म और राशिफल बीट पर बतौर जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हूं. इसके अलावा मुझे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों से जुड़े विषयों पर लिखने में रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola