बड़ा हादसा टला, उड़ान भरते ही स्पाइस जेट विमान का पहिया गिरा, करनी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

Published by : Pritish Sahay Updated At : 12 Sep 2025 7:34 PM

विज्ञापन

spicejet Plane Emergency Landing

spicejet Plane Emergency Landing: गुजरात से मुंबई जा रहे स्पाइसजेट विमान हादसे का शिकार होते-होते बचा. उड़ान के साथ ही विमान का टायर विमान से अलग हो गया. विमान का टायर रनवे पर गिर गया. विमान की मुंबई एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई. विमान में 75 लोग सवार थे.

विज्ञापन

spicejet Plane Emergency Landing: एक बड़ा विमान हादसा होते होते टल गया. गुजरात के कांडला हवाई अड्डे से उड़ान भरने के बाद स्पाइसजेट के क्यू 400 विमान का पहिया निकल कर रनवे पर गिर गया, जिसके बाद विमान को मुंबई हवाई अड्डे पर आपात स्थिति में उतारना पड़ा. विमान ने शुक्रवार दोपहर को गुजरात के कांडला एयरपोर्ट से उड़ान भरी थी. विमान इसके बाद उड़ान भरता हुआ मुंबई पहुंचा और मुंबई एयरपोर्ट पर विमान की सुरक्षित लैंडिंग करवाई गई है. स्पाइस जेट के इस विमान में 75 यात्री सवार थे.

सभी यात्री सुरक्षित

स्पाइसजेट प्रवक्ता ने बताया कि शुक्रवार (12 सितंबर) को कांडला से मुंबई के लिए उड़ान भरने वाले स्पाइसजेट Q-400 विमान का एक बाहरी पहिया उड़ान भरने के बाद रनवे पर पाया गया. विमान ने मुंबई की अपनी यात्रा जारी रखी और सुरक्षित रूप से उतर गया. सुचारू लैंडिंग के बाद, विमान अपनी शक्ति से टर्मिनल तक पहुंचा और सभी यात्री सामान्य रूप से उतर गए. सूत्रों ने बताया कि विमान को मुंबई हवाई अड्डे पर आपातकालीन स्थिति में उतारना पड़ा. एक क्यू400 विमान में छह टायर होते हैं.

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola