Special Train : दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ में आसानी से पहुंचेंगे अपने घर, रेलवे चलाएगा 6000 स्पेशल ट्रेन

Edited by Amitabh Kumar
Updated:
विज्ञापन

Special Train

Special Train : इस त्योहार के मौसम में रेलवे करीब 6,000 विशेष ट्रेन चलाएगा. इससे बिहार और झारखंड के अलावा यूपी के लोगों को ज्यादा फायदा मिलेगा.

विज्ञापन

Special Train : दशहरा के बाद दिवाली का त्योहार आएगा. उसके बाद छठ भी आएगा. इन त्योहारों में जो काम के सिलसिले में अपने घर से दूर रहते हैं वो वापस आते हैं. ये ज्यादातर ट्रेन की यात्रा करके अपनों के बीच त्योहार मनाने पहुंचते हैं. ऐसे लोगों के लिए रेलवे खुशखबरी लेकर आया है. जी हां… त्योहारों का मौसम नजदीक आता देख भारतीय रेलवे ने दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ के मौके पर एक करोड़ से अधिक यात्रियों की सुविधा के लिए 6,000 स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है.

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव की ओर से इस बाबत जानकारी दी गई है. उन्होंने मीडिया को जानकारी दी कि त्योहारों के दौरान अत्यधिक भीड़ भाड़ को देखते हुए 108 ट्रेनों में अतिरिक्त सामान्य डिब्बा जोड़ने के अलावा 12,500 डिब्बे स्वीकृत किए गए हैं. विशेष तौर पर बिहार, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल जाने वाले कई रेल मार्गों पर दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ के त्योहार के दौरान भारी भीड़ रहती है.

कब है दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ पूजा ?

वैष्णव ने कहा कि इस साल के त्योहार के मौसम के लिए अब तक कुल 5,975 विशेष ट्रेनें अधिसूचित की गई हैं, जबकि पिछले साल यह संख्या 4,429 थी. उन्होंने कहा कि इससे पूजा के दौरान एक करोड़ से अधिक यात्रियों को घर जाने में सुविधा होगी. दुर्गा पूजा उत्सव 9 अक्टूबर से शुरू होगा, दिवाली 31 अक्टूबर को मनाई जाएगी जबकि छठ पूजा इस साल सात और आठ नवंबर को होगी.

Read Also : Good News: दिवाली-छठ से पहले रेलवे ने बिहार के लिए शुरू की 15 स्पेशल ट्रेन, जानें कब और कहां से चलेगी

बिहार और झारखंड के यात्रियों को होगा फायदा

रेलवे के इस फैसले से खासकर बिहार और झारखंड के लोगों को फायदा होगा. ऐसा इसलिए क्योंकि ये ऐसे प्रदेश हैं जहां के लोग कमाने के लिए दू सरे प्रदेश का रुख करते हैं.
(इनपुट पीटीआई)

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन