दक्षिण कोरियाई महिला यूट्यूबर की हिम्मत को सलाम, छेड़छाड़ की घटना के बाद बोली- अद्भुत भारत दिखाती रहूंगी

Updated:
विज्ञापन

दक्षिण कोरियाई महिला यूट्यूबर ने अपने साथ घटी घटना के बारे में बताया, जिस तरह से मुंबई पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छेड़छाड़ करने वाले लड़कों को गिरफ्तार किया, बड़ी अच्छी बात है. इस तरह किसी अन्य देशों में पुलिस की तत्परता नहीं दिखती.

विज्ञापन

मुंबई में मंगलवार की रात एक दक्षिण कोरियाई महिला यूट्यूबर के साथ कुछ लड़कों ने छेड़छाड़ करने की कोशिश की. दोनों ने लड़की का काफी देर तक पीछा किया. लेकिन उस महिला यूट्यूबर ने जबरदस्त हिम्मत का परिचय दिया और उस घटना से जरा भी विचलित नहीं हुई. उसकी हिम्मत और जज्बे को सलाम है कि उसने छेड़छाड़ की घटना के बाद भी कहा, वह अद्भुत भारत को दुनिया के सामने दिखाना जारी रखेगी.

महिला महिला यूट्यूबर ने मुंबई पुलिस की त्वरित कार्रवाई की तारीफ की

दक्षिण कोरियाई महिला यूट्यूबर ने अपने साथ घटी घटना के बारे में बताया, जिस तरह से मुंबई पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छेड़छाड़ करने वाले लड़कों को गिरफ्तार किया, बड़ी अच्छी बात है. इस तरह किसी अन्य देशों में पुलिस की तत्परता नहीं दिखती. उसने बताया, वह तीन सप्ताह से मुंबई में ठहरी हुई हैं और लंबे समय तक यहां करने की योजना बना रही है. उसने कहा, मैं इस घटना के बावजूद अद्भूत भारत को दिखाना जारी रखूंगी.


Also Read: Gaurav Taneja: यूट्यूबर गौरव तनेजा को मेट्रो में जन्मदिन मनाना पड़ा महंगा, जानें क्या है पूरा मामला

क्या है मामला

दरअसल दक्षिण कोरियाई महिला यूट्यूबर मंगलवार रात करीब आठ बजे जब वह उपनगरीय खार इलाके में ‘लाइवस्ट्रीमिंग’ कर रही थी तब यह घटना हुई. घटना का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में दिख रहा है कि युवक महिला के काफी करीब आ गया और उसके विरोध करने के बावजूद उसने महिला का हाथ पकड़कर उसे अपनी ओर खींचने की कोशिश की. महिला जब घटनास्थल से जाने लगी, तो वही आदमी अपने एक दोस्त के साथ फिर से मोटरसाइकिल पर सवार होकर आ गया और उसने महिला को उसके गंतव्य तक छोड़ने की पेशकश की. महिला ने टूटी-फूटी अंग्रेजी में उसकी पेशकश ठुकरा दी.

विदेशी महिला के साथ छेड़छाड़ के आरोप में दो लोग गिरफ्तार

मुंबई पुलिस ने दक्षिण कोरिया की एक महिला यूट्यूबर के साथ छेड़छाड़ करने और उसका पीछा करने के आरोप में बृहस्पतिवार को दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है. सोशल मीडिया में वायरल वीडियो को देखकर मुंबई पुलिस ने आरोपियों पर कार्रवाई और दोनों लड़कों को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार लड़कों की उम्र 19 और 21 साल बताया जा रहा है. एक की पहचान मोबीन चंद मोहम्मद शेख और दूसरे की मोहम्मद नकीब सदरियालम अंसारी के रूप में हुई है.

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola