Sonia Gandhi ने पीएम मोदी के शपथ पर कसा तंज, हार की जिम्मेदारी न लेने की आलोचना की
Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 09 Jun 2024 4:51 PM
Congress CEC meeting in Delhi
Sonia Gandhi: सोनिया गांधी को शनिवार को एक बार फिर से कांग्रेस संसदीय दल का अध्यक्ष चुना गया.
Sonia Gandhi: सोनिया गांधी ने शपथ ग्रहण से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा प्रहार किया. उन्होंने कहा, इस लोकसभा चुनाव में मोदी की राजनीतिक एवं नैतिक हार हुई तथा उन्होंने अब नेतृत्व का अधिकार खो दिया है. सोनिया गांधी ने आगे कहा, विफलता की जिम्मेदारी लेने की बजाय प्रधानमंत्री रविवार को फिर से शपथ ले रहे हैं. हम उनसे यह उम्मीद नहीं करते हैं कि वे अपने शासन की शैली को बदल देंगे, न ही (वह) लोगों की इच्छा का संज्ञान लेंगे.
विफलता की जिम्मेदारी लेना तो दूर नरेंद्र मोदी फिर से शपथ ले रहे : सोनिया
सोनिया गांधी ने प्रधानमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा, प्रधानमंत्री जिन्होंने अपनी पार्टी और उसके सहयोगियों दोनों को छोड़कर केवल अपने नाम पर जनादेश मांगा था, उन्हें राजनीतिक और नैतिक हार का सामना करना पड़ा है. वास्तव में, उन्होंने अपना अपेक्षित जनादेश खो दिया है और इस तरह से नेतृत्व का अधिकार भी खो दिया है. फिर भी, विफलता की जिम्मेदारी लेना तो दूर नरेंद्र मोदी फिर से शपथ ले रहे हैं.
लोकसभा चुनाव 2024 में बीजेपी को 240 सीटें मिली
लोकसभा चुनाव 2024 में बीजेपी को 240 सीटें मिलीं और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन को 543 लोकसभा सीटों में से 292 सीटें मिलीं. कांग्रेस ने इंडिया ब्लॉक के हिस्से के रूप में चुनाव लड़ा और दोनों पार्टियां मिलकर भाजपा को लोकसभा में अपने दम पर बहुमत हासिल करने से रोकने में सफल रहीं.
सोनिया गांधी 1999 से लगातार पार्टी की संसदीय दल की प्रमुख की जिम्मेदारी निभाती आ रही
कांग्रेस संसदीय दल की बैठक में पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सोनिया गांधी को सीपीपी प्रमुख नियुक्त करने का प्रस्ताव पेश किया, जिसका पार्टी के तीन सांसदों गौरव गोगोई, तारिक अनवर और के सुधाकरन ने अनुमोदन किया. सोनिया गांधी 1999 से लगातार पार्टी की संसदीय दल की प्रमुख की जिम्मेदारी निभाती आ रही हैं. संसदीय दल की प्रमुख एक बार फिर से चुने जाने पर सोनिया गांधी ने कहा, आप सभी ने एक बार फिर मुझ पर जो बड़ी जिम्मेदारी डाली है, उसके प्रति मैं पूरी तरह सचेत हूं. आपने सबसे चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में कठिन चुनाव लड़ा है. आपने कई बाधाओं को पार किया है और बहुत प्रभावी ढंग से अभियान चलाया है. आपकी सफलता ने हमें लोकसभा में अधिक उपस्थिति और इसकी कार्यवाही में ज्यादा प्रभावी आवाज प्रदान की है. उन्होंने लोकसभा चुनाव के नतीजों का उल्लेख करते हुए कहा, कांग्रेस ने एक बार फिर अपनी दृढ़ता का प्रदर्शन किया है. यह एक शक्तिशाली और भयावह मशीनरी के विरुद्ध था जो हमें नष्ट करने की पूरी कोशिश कर रही थी. इसने हमें आर्थिक रूप से पंगु बनाने की कोशिश की. इसने हमारे और हमारे नेताओं के खिलाफ झूठ और बदनामी आधारित अभियान चलाया. कई लोगों ने हमारी समाप्ति की गाथा लिख डाली. लेकिन खरगे जी के दृढ़ नेतृत्व में हम टिके रहे। वह हम सभी के लिए प्रेरणा हैं.
Also Read: NDA Meeting: संसदीय दल के नेता चुने गए पीएम मोदी, ‘वसुधा का नेता कौन हुआ’ शब्दों से किया गया स्वागत
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










