Watch Video:  Axiom-4 मिशन पर रवाना होने से पहले शुभांशु और उनकी टीम का Video आया सामने

Published by : Neha Kumari Updated At : 25 Jun 2025 12:23 PM

विज्ञापन
Shubhanshu Shukla
Shubhanshu Shukla

Shubhanshu Shukla: एक्सिओम-4 मिशन के तहत शुभांशु शुक्ला आज (बुधवार) अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) के लिए रवाना हुए. मिशन पर जाने से पहले स्पेसएक्स द्वारा शुभांशु समेत मिशन पर जा रहे सभी अंतरिक्ष यात्रियों का एक वीडियो शेयर किया गया है. देखिए यह वीडियो.

विज्ञापन

Shubhanshu Shukla: भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला बुधवार को अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) जाने के लिए रवाना हो गए हैं. शुभांशु एक्सिओम-4 मिशन के तहत ISS जा रहे हैं. इस मिशन में उनके साथ हंगरी के तिबोर कापु और पोलैंड के स्लावोस उज्नान्स्की विस्नेव्स्की भी जा रहे हैं. अंतरिक्ष के लिए रवाना होने से पहले शुभांशु समेत मिशन पर जा रहे सभी अंतरिक्ष यात्रियों का एक वीडियो स्पेसX ने जारी किया है.

वीडियो में शुभांशु, तिबोर कापु, स्लावोस उज्नान्स्की विस्नेव्स्की और टीम का नेतृत्व कर रही नासा की महिला अंतरिक्ष यात्री पैगी को स्पेस सूट पहनकर सलामी देते हुए दिखाया गया है. मिशन से पहले आया यह वीडियो लोगों के उत्साह को बढ़ा रहा है.

नासा ने दोपहर 12 बजकर 1 मिनट पर एक्सिओम-4 मिशन की लॉन्चिंग का समय निर्धारित किया था. इस मिशन के लिए स्पेसएक्स के फाल्कन-9 रॉकेट का इस्तेमाल किया जा रहा है. शुभांशु अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर सात भारतीय वैज्ञानिक प्रयोग करेंगे. वे राकेश शर्मा के बाद दूसरी बार अंतरिक्ष में जाने वाले भारतीय अंतरिक्ष यात्री होंगे.

यह मिशन पहले 7 बार टल चुका है और यह 14 दिनों का होगा. इस दौरान अंतरिक्ष स्टेशन पर 60 से ज्यादा वैज्ञानिक प्रयोग किए जाएंगे, जिनमें से 7 भारतीय प्रयोग होंगे. भारत के लिए यह पल बेहद खास है क्योंकि यह पहली बार है जब कोई भारतीय ISS पर पहुंचेगा.

विज्ञापन
Neha Kumari

लेखक के बारे में

By Neha Kumari

नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola