ePaper

कोरोना के खिलाफ जंग : गुरुवार को 2-डीजी दवा की 10 हजार पाउच वाली दूसरी खेप जारी करेगा डीआरडीओ

Updated at : 26 May 2021 9:28 PM (IST)
विज्ञापन
कोरोना के खिलाफ जंग : गुरुवार को 2-डीजी दवा की 10 हजार पाउच वाली दूसरी खेप जारी करेगा डीआरडीओ

केंद्र सरकार का कहना है कि रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) की ओर से विकसित की गई दवा 2-डीजी कोविड-19 मरीजों के इलाज में बेहद कारगर साबित होगी. यह दवा कोरोना महामारी के खिलाफ जारी लड़ाई में निर्णायक साबित हो सकती है.

विज्ञापन

नई दिल्ली : कोरोना के इलाज में इस्तेमाल की जाने वाली डीआरडीओ की दवा 2-डीजी की दूसरी खेप गुरुवार को जारी की जाएगी. यह दवा डीआरडीओ ने विकसित की है और 10 हजार सैशे (पाउच) की दूसरी खेप डॉ रेड्डीज लैब जारी करेगी. यह जानकारी डीआरडीओ के अधिकारियों ने बुधवार को दी है.

बता दें कि केंद्र सरकार का कहना है कि रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) की ओर से विकसित की गई दवा 2-डीजी कोविड-19 मरीजों के इलाज में बेहद कारगर साबित होगी. यह दवा कोरोना महामारी के खिलाफ जारी लड़ाई में निर्णायक साबित हो सकती है.

इस दवा के क्लिनिकल परीक्षण के आंकड़ों से यह पता चला है कि देश के दो दर्जन से भी अधिक सरकारी और निजी अस्पतालों में अगस्त महीने तक इसके तीसरे चरण के क्लिनिकल परीक्षण जारी रहेंगे. इस दवा के परीक्षण में 220 मरीजों को शामिल किया जाएगा.

डीआरडीओ की कोरोना रोधी दवा का तीसरे चरण का क्लिनिकल परीक्षण जनवरी में शुरू हुआ था, जबकि दूसरे चरण का परीक्षण पिछले साल जून से सितंबर के बीच हुआ था. इसमें 110 मरीज शामिल थे. कई विशेषज्ञों का कहना है कि इस दवा का इस्तेमाल कैंसर के रोगियों के इलाज के लिए भी किया जाता है.

Also Read: समुद्री तटों पर लैंडफॉल करने के बाद ओड़िशा-पश्चिम बंगाल में कमजोर पड़ा ‘यास’, आधी रात को झारखंड में देगा दस्तक

Posted by: vishwat sen

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola