School Holiday : उत्तर प्रदेश के स्कूल में 5 दिन की छुट्टी, दिवाली में बच्चे हुए खुश
Published by : Amitabh Kumar Updated At : 14 Oct 2025 2:50 PM
दिवाली में स्कूल कितने दिन रहेंगे बंद जानें (Photo: AI)
School Holiday : उत्तर प्रदेश में दिवाली के अवसर पर स्कूलों में छुट्टी रहेगी. इस दौरान छात्र और शिक्षक परिवार के साथ त्योहार मना सकेंगे. छुट्टियों से पूजा, यात्रा और उत्सव की तैयारी आसानी से हो सकेगी. तो आइए बताते हैं प्रदेश के स्कूलों में कब छुट्टी रहने वाली है.
School Holiday : दिवाली भारत का एक प्रमुख त्योहार है, जो अंधकार पर प्रकाश और बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है. इसका सामाजिक और धार्मिक महत्व है, खासकर उत्तर प्रदेश में इसका खास महत्व है. सरकार यहां अयोध्या में दीपोत्सव की तैयारी कर रही है. दिवाली के मौके पर स्कूल अक्सर छात्रों और शिक्षकों के लिए छुट्टियां घोषित करते हैं, ताकि वे त्योहार की तैयारियों और उत्सव में पूरी तरह भाग ले सकें. ये छुट्टियां परिवार के साथ पूजा को आनंददायक बनाने के लिए दिया जाता है.
| तारीख | दिन | त्यौहार / अवसर |
|---|---|---|
| 20 अक्टूबर 2025 | सोमवार | दिवाली (दीपावली) |
| 21 अक्टूबर 2025 | मंगलवार | दिवाली का दूसरा दिन |
| 22 अक्टूबर 2025 | बुधवार | गोवर्धन पूजा |
| 23 अक्टूबर 2025 | गुरुवार | भाई दूज |
यूपी में कितने दिन बंद रहेंगे स्कूल (Diwali Holidays in 2025)
उत्तर प्रदेश में दिवाली 2025 के अवसर पर स्कूल 20 से 23 अक्टूबर तक बंद रहेंगे. 19 अक्टूबर को रविवार पड़ रहा है. यानी छुट्टी कुल 5 दिन की होने वाली है. इससे सभी छात्र त्योहार की तैयारियों और परंपराओं में भाग ले सकेंगे. सार्वजनिक और प्राइवेट स्कूल आमतौर पर छात्रों को दिवाली का आनंद लेने के लिए अवकाश घोषित करते हैं.
यह भी पढ़ें : School Holiday : किन राज्यों में 5 दिन बंद रह सकते हैं स्कूल, दिवाली में छुट्टी की भरमार
गोवर्धन पूजा और भाई दूज की छुट्टियां
दिवाली के बाद गोवर्धन पूजा और भाई दूज की छुट्टियां छात्रों को त्योहार की संस्कृति, रीति-रिवाज, परंपराओं और पारिवारिक संबंधों का पूरा अनुभव लेने का अवसर देती हैं. इसके अलावा, छुट्टियों से पहले स्कूल में छात्रों के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं. इन कार्यक्रमों के माध्यम से छात्र सक्रिय रूप से भाग लेते हैं और भारत की विभिन्न परंपराओं और रीति-रिवाजों को मजेदार और अनुभवात्मक तरीके से सीखते हैं. यह तरीका उन्हें सिर्फ पढ़ाई तक सीमित न रहकर त्योहार की वास्तविक भावना को समझने और अपनाने में मदद करता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










