School Closed: बारिश से भारी तबाही, जम्मू कश्मीर और पंजाब में स्कूल बंद

भारी बारिश के बीच स्कूली छात्र, फोटो AI
School Closed: जम्मू-कश्मीर में बारिश से भारी तबाही मची है. इसके साथ ही देश के कई राज्यों में भी बारिश का दौर जारी है. इस बीच जम्मू-कश्मीर और पंजाब में शैक्षणिक संस्थान को बंद करने आदेश दे दिया गया है.
School Closed: जम्मू कश्मीर में शैक्षणिक संस्थान बाढ़ जैसी स्थिति को देखते हुए गुरुवार को बंद रहेंगे. यह जानकारी शिक्षा मंत्री सकीना इटू ने दी. इटू ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘खराब मौसम को देखते हुए जम्मू कश्मीर के स्कूल और कॉलेज कल (28.08.2025) बंद रहेंगे.’’ यह फैसला जम्मू क्षेत्र में मूसलाधार बारिश और बुधवार को कश्मीर घाटी में रुक-रुक कर हो रही बारिश के बीच लिया गया है. जम्मू में स्कूल सोमवार से बंद हैं.
भारी बारिश के बीच पंजाब में 27 से 30 अगस्त तक सभी स्कूल बंद
पंजाब में भारी बारिश के पूर्वानुमान के मद्देनजर 27 से 30 अगस्त के बीच राज्य के सभी स्कूल बंद रखने की घोषणा की गई है. इसकी घोषणा मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मंगलवार की. पिछले दो दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण राज्य के कई जिलों के गांव जलमग्न हो गए हैं. पंजाब के विभिन्न हिस्सों में पिछले कुछ दिनों से भारी बारिश हो रही है और मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में भी भारी बारिश की भविष्यवाणी की है.
जम्मू-कश्मीर और हिमाचल में भारी बारिश से पंजाब में आफत
जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के जलग्रहण क्षेत्रों में भारी वर्षा और पंजाब में लगातार बारिश के कारण सतलुज, व्यास और रावी नदियां तथा मौसमी छोटी नदियां उफान पर हैं, जिससे इन नदियों के किनारे बसे गांवों के बड़े हिस्से में कृषि भूमि जलमग्न हो गयी है. बारिश और पानी के कारण पठानकोट, गुरदासपुर, फाजिल्का, कपूरथला, तरनतारन, फिरोजपुर और होशियारपुर जिलों के गांव सबसे अधिक प्रभावित हैं.
ये भी पढ़ें: Jammu Kashmir Floods Video: भारी बारिश से जम्मू-कश्मीर में हाहाकार, 4 वीडियो में देखें तबाही का मंजर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.
झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.
करियर का सफरनामा
अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग
खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:
34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.
पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.
पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.
शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)
UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.
बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.
एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.
लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










