Sawan 2025 : यहां है दुनिया का सबसे बड़ा शिवलिंग, विशाल गुफा में विराजमान हैं महादेव

Published by : Amitabh Kumar Updated At : 14 Jul 2025 8:54 AM

विज्ञापन

worlds largest shivling madheshwar mahadev

Sawan 2025 : माधेश्वर महादेव एक विशाल चट्टानी पहाड़ी है, जिसे विश्व का सबसे बड़ा प्राकृतिक शिवलिंग माना जाता है. इसका विशाल आकार और अद्भुत प्राकृतिक सुंदरता हर किसी को आश्चर्यचकित कर देती है. यह स्थल धार्मिक आस्था के साथ-साथ प्राकृतिक सौंदर्य का अनूठा संगम प्रस्तुत करता है.

विज्ञापन

Sawan 2025  : छत्तीसगढ़ का जशपुर जिला प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन की अपार संभावनाओं से भरा हुआ है. यहां कई पर्यटन स्थल हैं, लेकिन सबसे खास है माधेश्वर महादेव पहाड़. इस पहाड़ को विश्व का सबसे बड़ा शिवलिंग माना जाता है. स्थानीय लोग इस पर्वत की दशकों से पूजा करते आ रहे हैं, जिससे यह धार्मिक आस्था का केंद्र बन गया है. यह दूर से ही लोगों को नजर आ जाता है. इसपर बड़ा सा ऊं नम: शिवाय भी लिखा हुआ है. सावन के महीने में दूर दूर से लोग यहां पूजा करने पहुंचते हैं.

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कर रहे हैं खास प्रयास

कुनकुरी विकासखंड के मयाली गांव में स्थित माधेश्वर महादेव के दर्शन कई किलोमीटर दूर से किए जा सकते हैं. अब इसे पर्यटन मानचित्र पर लाने के लिए विधायक और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की ओर से प्रयास जारी हैं. यहां समय–समय पर कई धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है. सीएम खुद इसी जिले से आते हैं. उनका गांव बगिया है जो जशपुर जिले में ही है. स्वदेश दर्शन योजना के तहत इसके विकास और सौंदर्यीकरण के लिए प्रयास किए जा रहे हैं. इससे यह स्थल धार्मिक और पर्यटन दोनों दृष्टि से विकसित हो सकेगा.

पर्वत के नीचे एक विशाल गुफा भी है

कुनकुरी विकासखंड मुख्यालय से 5 किलोमीटर दूर मयाली गांव है. यहां स्थित माधेश्वर महादेव कटनी-गुमला नेशनल हाईवे और बतौली-चरईडांड़ स्टेट हाईवे के पास स्थित है. इस विशाल पर्वत की आकृति शिवलिंग जैसी है, जिसे स्थानीय आदिवासी और अन्य समाज के लोग वर्षों से महादेव का प्रतीक मानकर पूजते आ रहे हैं. पर्वत के नीचे एक विशाल गुफा भी स्थित है, जिसकी गहराई आज तक कोई नहीं नाप पाया. मान्यता है कि इसी गुफा में स्वयं महादेव निवास करते हैं, जिससे यह स्थान आस्था का केंद्र बना हुआ है.

शिवलिंग के सामने एक सुंदर जलाशय भी है

विश्व के सबसे बड़े शिवलिंग के सामने एक सुंदर जलाशय भी स्थित है. वर्षों से इसके सौंदर्यीकरण की मांग की जा रही थी, जिसे अब मुख्यमंत्री ने पूरा किया है. स्थानीय लोगों का मानना है कि माधेश्वर महादेव का विकास होने से जशपुर में पर्यटन को उद्योग के रूप में बढ़ावा मिल सकता है. जिले में राजपुरी, रानीदाह, बेने, गुल्लू, कोतेबिरा, कैलाश गुफा, दरावघाघ सहित दर्जनों जलप्रपात हैं.

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola