ED रेड और उद्धव ठाकरे की सुरक्षा कम करने पर भड़के संजय राउत, कहा- बीजेपी हमें गोली मरवा सकती है
बुधवार को खबर आयी थी कि मुंबई पुलिस ने महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे, उनकी पत्नी रश्मि और बेटे आदित्य ठाकरे के सुरक्षा काफिले से अतिरिक्त वाहन हटा लिए हैं.
महाराष्ट्र में ईडी रेड और पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की सुरक्षा कम करने को लेकर सांसद संजय राउत ने अपनी नाराजगी जाहिर की है. उन्होंने मीडिया के साथ बातचीत में कहा, यह सब राजनीति से प्रभावित है, चाहे वह ईडी की छापेमारी हो या सुरक्षा कम करना. लेकिन उन्हें अपने कर्मों का फल अवश्य मिलेगा. वे (बीजेपी) अधिकतम क्या कर सकते हैं, वे हमें गोली मार सकते हैं या हमें जेल में डाल सकते हैं.
ठाकरे की सुरक्षा कम करने को लेकर आया महाराष्ट्र सरकार का बयान
महाराष्ट्र के मंत्री दीपक केसरकर ने संजय राउत के बयान पर पलटवार किया और उद्धव ठाकरे की सुरक्ष में कमी को लेकर सफाई दी है. उन्होंने कहा, उद्धव ठाकरे और उनके परिवार की सुरक्षा कम नहीं की गई है. इस पर राज्य के गृह विभाग ने सफाई दी है. संजय राउत और आदित्य ठाकरे को इस बारे में झूठ नहीं बोलना चाहिए.
The security of Uddhav Thackeray and his family has not been decreased. The state home department has given clarification on it. Sanjay Raut and Aaditya Thackeray should not lie about it: Maharashtra Minister Deepak Kesarkar https://t.co/5FM92yYUmM
— ANI (@ANI) June 22, 2023
उद्धव ठाकरे के काफिले से ‘अतिरिक्त’ वाहन हटाया गया
गौरतलब है कि बुधवार को खबर आयी थी कि मुंबई पुलिस ने महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे, उनकी पत्नी रश्मि और बेटे आदित्य ठाकरे के सुरक्षा काफिले से अतिरिक्त वाहन हटा लिए हैं. शिवसेना (यूबीटी) के एक अधिकारी ने दावा किया कि उपनगर बांद्रा में स्थित ठाकरे परिवार के आवास ‘मातोश्री’ के बाहर भी सुरक्षाकर्मियों की तादाद कम कर दी गई है, लेकिन पुलिस ने कहा कि सुरक्षा प्राप्त किसी भी व्यक्ति की सुरक्षा का स्तर कम नहीं किया गया है. पुलिस ने पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे, उनकी पत्नी रश्मि और बेटे एवं पूर्व मंत्री आदित्य ठाकरे के सुरक्षा काफिले के लिए एक-एक अतिरिक्त गाड़ी उपलब्ध कराई थी.
उद्धव ठाकरे को मिली है जेड़ प्लस की सुरक्षा
उद्धव ठाकरे को ‘जेड प्लस’ श्रेणी की सुरक्षा मिली हुई है जबकि उनके बेटे आदित्य ठाकरे को ‘वाई प्लस’ श्रेणी की सुरक्षा प्राप्त है. पुलिस ने एक बयान में साफ किया कि मुंबई पुलिस के तहत आने वाले क्षेत्र में रहने वाले सुरक्षा प्राप्त किसी भी व्यक्ति की सुरक्षा को ना तो वापस ली गयी है और ना ही उसका स्तर कम किया गया है.
मुंबई कोविड केंद्र घोटाला: संजय राउत के करीबी के घर पर ईडी के छापे
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने उद्योगपति सुजीत पाटकर और अन्य के खिलाफ कथित कोविड केंद्र घोटाले से जुड़े धन शोधन के एक मामले में बुधवार को मुंबई में 15 स्थानों पर छापेमारी की. पाटकर शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत के करीबी माने जाते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










