आ रहा भारत के दुश्मनों का 'दुश्मन'! S-400 की बची खेप को लेकर रूस से हुई बात? सामने आया बड़ा अपडेट
Published by : Pritish Sahay Updated At : 27 Jun 2025 6:45 PM
India Air Defence System
India Russia on S-400: रूस ने आश्वासन दिया है कि वह एस-400 एयर डिफेंस सिस्टम के बचे दो स्क्वाड्रनों की जल्द ही सप्लाई कर देगा. रूस पहले ही 5.5 अरब डॉलर के सौदे के तहत भारत को लंबी दूरी की मिसाइल प्रणाली की तीन इकाइयां आपूर्ति कर चुका है. रूसी मंत्री ने भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से कहा है कि जल्द ही बची हुई खेप की आपूर्ति की जाएगी.
India Russia on S-400: ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान के हथियारों को पस्त करने वाला एयर डिफेंस सिस्टम S-400 की बची हुई खेप जल्द ही भारत को मिल जाएगा. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने चीन के चिंगदाओ शहर में अपने रूसी समकक्ष आंद्रे बेलौसोव के साथ एस-400 और सुखोई-30 एमकेआई लड़ाकू बेड़े को लेकर बात की. एयर डिफेंस सिस्टम S-400 के बचे हुए दो खेप की शीघ्र आपूर्ति पर प्रमुखता से चर्चा हुई. भारतीय वायुसेना करीब 260 सुखोई 30-एमकेआई लड़ाकू विमानों का संचालन कर रही है और वह एक महत्वाकांक्षी योजना के तहत बेड़े का अपग्रेड करने पर विचार कर रही है.
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रूसी मंत्री से की चर्चा
रक्षा मंत्रालय ने शुक्रवार को बताया कि राजनाथ सिंह और बेलौसोव ने मौजूदा भू-राजनीतिक स्थिति, सीमा पार से होने वाले आतंकवाद और भारत-रूस रक्षा सहयोग जैसे विषयों पर गहन चर्चा की. रूस के रक्षा मंत्री ने भारत-रूस के लंबे समय से चले आ रहे संबंधों और पहलगाम आतंकी हमले पर भारत के साथ एकजुटता की बात कही. रक्षा मंत्रालय ने अपने बयान में कहा ‘‘एस-400 की सप्लाई, सुखोई-30 एमकेआई के अपग्रेड और शीघ्रता से अहम सैन्य साजो-सामान की खरीद पर बैठक में प्रमुखता से चर्चा हुई.’’
S-400 की बची हुई खेप जल्द देने पर बात
पीटीआई की एक रिपोर्ट के मुताबिक बेलौसोव के साथ बातचीत में राजनाथ सिंह ने भारत को सतह से हवा में मार करने वाली एस-400 मिसाइल प्रणाली की दो बची हुई खेप की सप्लाई में तेजी लाने पर जोर दिया है. रूस पहले ही 5.5 अरब डॉलर के सौदे के तहत भारत को लंबी दूरी की मिसाइल प्रणाली की तीन इकाइयां आपूर्ति कर चुका है.
ऑपरेशन सिंदूर में दिखा था दम
जम्मू कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान के साथ 7 से 10 मई तक चले सैन्य संघर्ष के दौरान भारतीय वायुसेना ने इस मिसाइल प्रणालियों का बड़े पैमाने पर इस्तेमाल किया था. एस-400 के हर एक स्क्वाड्रन में दो मिसाइल बैटरियां होती हैं, जिनमें 128 मिसाइलें शामिल होती हैं. ये मिसाइलें 120, 200, 250 और 380 किलोमीटर तक मार कर सकती है. भारतीय वायुसेना ने पहले तीन एस-400 स्क्वाड्रन को चीन और पाकिस्तान के खिलाफ अपने उत्तर-पश्चिम और पूर्वी भारत में तैनात किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










