Rakesh Rathore Arrested : बीच प्रेस कॉन्फ्रेंस से कांग्रेस सांसद राकेश राठौर को पुलिस ने उठाया, यौन शोषण का है आरोप

कांग्रेस सांसद राकेश राठौर
Rakesh Rathore Arrested : यूपी के सीतापुर से कांग्रेस सांसद राकेश राठौर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे. ठीक इसी वक्त पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया.
Rakesh Rathore Arrested : यूपी के सीतापुर से कांग्रेस सांसद राकेश राठौर को पुलिस ने उनके घर से गिरफ्तार किया है. हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत खारिज होने के बाद राठौर घर पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे. पुलिस ने इस दौरान ही उनको हिरासत में ले लिया.
कोर्ट ने सरेंडर करने को कहा था राकेश राठौर को
इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ पीठ ने यौन शोषण के आरोपी कांग्रेस सांसद राकेश राठौर की अग्रिम जमानत याचिका बुधवार को खारिज कर दी थी. न्यायमूर्ति राजेश सिंह चौहान की एकल पीठ ने यह आदेश दिया था. सीतापुर से कांग्रेस सांसद राकेश राठौर की ओर से दायर अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई के बाद कोर्ट ने उनसे सरेंडर करने को कहा था.
राकेश राठौर को मुकदमे में झूठा फंसाया गया: वकील ने कोर्ट को बताया
सीतापुर से कांग्रेस सांसद राकेश राठौर की ओर से पेश हुए वकील ने कोर्ट को बताया कि शिकायतकर्ता ने मुकदमा चार वर्ष के बाद दर्ज करवाया है. उनके मुवक्किल को इस मुकदमे में झूठा फंसाया गया है. वहीं, शिकायतकर्ता की ओर से पेश हुए वकील ने दलील दी कि राठौर एक दबंग नेता हैं. उनके डर के कारण उनकी मुवक्किल ने मुकदमा देर से दर्ज करवाया.
कोर्ट ने सरेंडर करने को कहा था
राठौर के वकील ने आत्मसमर्पण के लिए कोर्ट से समय मांगा था. इसपर पर कोर्ट ने दो हफ्ते के अंदर सांसद को सत्र न्यायालय में सरेंडर करने को कहा. राठौर ने इससे पहले सीतापुर की सत्र अदालत में अग्रिम जमानत याचिका दायर की थी, जिसे खारिज कर दिया गया. पुलिस ने 17 जनवरी को एक महिला की शिकायत के बाद राठौर के खिलाफ मामला दर्ज किया था.
महिला ने अपनी शिकायत में क्या कहा?
महिला ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में आरोप लगाया था कि राठौर शादी का झांसा देकर पिछले चार वर्ष से उसका यौन शोषण कर रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अमिताभ कुमार
अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.
अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.
प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










